Get App

Option strategy : इस शराब शेयर में जल्द ही 1540 रुपए का स्तर मुमकिन, स्टॉक की तेजी भुनाने लिए अपनाएं कवर्ड कॉल रणनीति

Option strategy : यूनाइटेड स्पिरिट्स (United Spirits) के शेयर ने डेली चार्ट पर मजबूत प्राइस-वॉल्यूम ब्रेकआउट दिया है और हाल की बाजार तेजी में ब्रेकआउट जोन से ऊपर कारोबार करता दिखा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 02, 2024 पर 8:51 PM
Option strategy : इस शराब शेयर में जल्द ही 1540 रुपए का स्तर मुमकिन, स्टॉक की तेजी भुनाने लिए अपनाएं कवर्ड कॉल रणनीति
स्टॉक हायर हाईज और हायर लो चक्र में है और डेली चार्ट पर हाल के रजिस्टेंस स्तरों से ऊपर एक ब्रेकआउट के करीब है। स्टॉक का हाल का प्राइस परफॉर्मेंस यह दर्शाता है कि आने वाले दिनों में तेजी जारी रहेगी

Option trade : यूनाइटेड स्पिरिट्स (United Spirits) के शेयरों में हाल के दिनों में डेली चार्ट पर मजबूत प्राइस-वॉल्यूम ब्रेकआउट देखने को मिला है। बाजार की हालिया तेजी में य स्टॉक ब्रेकआउट जोन से ऊपर कारोबार करता नजर आया है। मंत्री फिनमार्ट के फाउंडर अरुण कुमार मंत्री का कहना है कि ये शेयर हायर हाई और हायर लोज के साइकिल में है और डेली चार्ट पर ये अपने हाल के रजिस्टेंस लेवलों को तोड़ने के कगार पर है। स्टॉक की इस तेजी का फायदा उठाने के लिए, अरुण कुमार मंत्री की इस स्टॉक में एक कवर्ड कॉल रणनीति अपनाने की सलाह है।

ट्रेड सेटअप:

यूनाइटेड स्पिरिट्स सितंबर फ्यूचर्स का एक लॉट 1,485 रुपये पर खरीदें

यूनाइटेड स्पिरिट्स सितंबर 1520 कॉल का एक लॉट 25 रुपये पर बेचें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें