Get App

Oracle Financial की धमाकेदार दिसंबर तिमाही, चहके निवेशक तो 4% उछले शेयर

Oracle Financial Share Price: घरेलू स्टॉक मार्केट की उठा-पटक के बीच ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर के शेयरों की चमक आज बनी रही। दिसंबर तिमाही के धमाकेदार नतीजे पर इसके शेयर रॉकेट बन गए। जानिए इन नतीजे में ऐसी क्या खास बात रही, जिसके चलते ओरेकेल फाइनेंशियल के शेयर उछल पड़े और एक साल में इसके शेयरों की चाल कैसी रही?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 22, 2026 पर 4:14 PM
Oracle Financial की धमाकेदार दिसंबर तिमाही, चहके निवेशक तो 4% उछले शेयर
चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2025 में Oracle Financial का रेवेन्यू सालाना आधार पर 15% बढ़कर ₹1,966 करोड़ पर पहुंच गया।

Oracle Financial Share Price: फाइनेंशियल और इंश्योरेंस टेक्नोलॉजी कंपनी ओरेकल कॉरपोरेशन की भारतीय सब्सिडरी ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर के शेयर आज रॉकेट बन गए। चार तिमाहियों में पहली बार कंपनी की रेवेन्यू दोहरे अंकों में बढ़ी। दिसंबर 2025 तिमाही के धमाकेदार नतीजे पर इसके शेयरों की चमक बढ़ गई और यह 4% से अधिक उछल पड़ा। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 3.15% के उछाल के साथ ₹7919.95 के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 4.32% की बढ़त ₹8010.00 तक पहुंच गया था।

Oracle Financial के लिए कैसी रही दिसंबर तिमाही?

चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2025 में ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर का रेवेन्यू सालाना आधार पर 15% बढ़कर ₹1,966 करोड़ पर पहुंच गया। तिमाही आधार पर इसमें 10% की तेजी आई। चार तिमाहियों में यह पहली बार है, जब इसकी रेवेन्यू ग्रोथ दोहरे अंकों में रही। कंपनी के शुद्ध मुनाफे की बात करें तो दिसंबर 2025 तिमाबी में सालाना आधार पर यह ₹541.3 करोड़ से 12.12% उछलकर ₹606.9 करोड़ पर पहुंच गया। खास बात ये है कि कंपनी के सीएफओ अवधूत केतकर के मुताबिक नए लेबर कोड्स के लागू होने के बाद इससे जुड़े खर्चों के बावजूद कंपनी का नेट प्रॉफिट मार्जिन दिसंबर 2025 तिमाही में 31% रहा।

ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर के एमडी और सीईओ (सीएमडी) मकरंद पदलकर (Makarand Padalkar) का कहना है कि मजबूत एग्जीक्यूशन और नए स्ट्रैटेजिक कस्टमर विन के दम पर दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 15% की रफ्तार से बढ़ा। कंपनी की ऑपरेटिंग इनकम 14% उछलकर ₹797 करोड़ पर पहुंच गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें