Orient Cables IPO Listing: देश की चार सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरिंग केबल कंपनियों में शुमार ओरिएंट केबल्स के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 97 गुना से अधिक बोली मिली थी। इसके आईपीओ के तहत ₹272 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹448.10 और NSE पर ₹450.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 65% तक का लिस्टिंग गेन (Orient Cables Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े लेकिन फिर यह टूट गया।
