Get App

Page Industries Q2 results: कमजोर तिमाही नतीजों के बाद शेयर धड़ाम, ₹125 के डिविडेंड का ऐलान

Page Industries Q2 results: इनरवियर बनाने वाली कंपनी Page Industries के सितंबर तिमाही नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे। कंपनी का मुनाफा ₹195 करोड़ पर स्थिर रहा। इससे शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। बोर्ड ने ₹125 प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 13, 2025 पर 3:54 PM
Page Industries Q2 results: कमजोर तिमाही नतीजों के बाद शेयर धड़ाम, ₹125 के डिविडेंड का ऐलान
पेज इंडस्ट्रीज के बोर्ड ने ₹125 प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड मंजूर किया है।

Page Industries Q2 results: इनरवियर बनाने वाली कंपनी पेज इंडस्ट्रीज (Page Industries Ltd) ने सितंबर तिमाही (Q2 FY26) के नतीजों का ऐलान कर दिया है। इसके नतीजों बाजार की उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे और शेयर दिन के हाई लेवल से फिसल गए। हालांकि, कंपनी ने डिविडेंड का ऐलान किया है। यह कंपनी और भारत समेत कई देशों में Jockey International की एक्सक्लूसिव लाइसेंसी है।

मुनाफा स्थिर, रेवेन्यू में मामूली बढ़त

पेज इंडस्ट्रीज का नेट प्रॉफिट पिछले साल के समान स्तर पर ₹195 करोड़ रहा। रेवेन्यू 3.6% बढ़कर ₹1,291 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹1,246.3 करोड़ था। वहीं, कंपनी का EBITDA 0.7% घटकर ₹279.6 करोड़ रहा।

पेज इंडस्ट्रीज का EBITDA मार्जिन 100 बेसिस पॉइंट घटकर 21.6% रहा। पिछले साल यह 22.6% था यानी कंपनी की लागत बढ़ी है और मुनाफे का अनुपात थोड़ा कम हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें