Get App

Page Industries Dividend: हर शेयर पर मिलेगा 300 रुपये का डिविडेंड, Q1 रिजल्ट के बाद लुढ़के शेयर

Page Industries Share Price: कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले साल की तुलना में 4.3 फीसदी बढ़कर ₹165.2 करोड़ हो गया, जबकि रेवेन्यू पिछले साल की तुलना में 3.9 फीसदी बढ़कर ₹1,277.5 करोड़ हो गया। पेज इंडस्ट्रीज ने ₹300 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 08, 2024 पर 5:35 PM
Page Industries Dividend: हर शेयर पर मिलेगा 300 रुपये का डिविडेंड, Q1 रिजल्ट के बाद लुढ़के शेयर
Page Industries share price: पेज इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज 8 अगस्त को गिरावट देखी गई।

Page Industries share price: पेज इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज 8 अगस्त को गिरावट देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 1.49 फीसदी टूटकर 40655.75 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। दरअसल, FY25 की पहली तिमाही में कंपनी ने कमजोर नतीजे जारी किए हैं। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में आज बिकवाली हुई है। आज की गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 45,346 करोड़ रुपये हो गया है। दूसरी ओर, कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 42,902.10 रुपये और 52-वीक लो 33,100 रुपये है।

Page Industries देगी हर शेयर पर 300 रुपये का डिविडेंड

पेज इंडस्ट्रीज ने ₹300 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है, जो अब तक घोषित किया गया उसका सबसे अधिक डिविडेंड है। इसके पहले कंपनी ने सबसे अधिक ₹150 प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है। पेज इंडस्ट्रीज ने इससे पहले इस साल की शुरुआत में ₹120 और ₹100 का डिविडेंड घोषित किया था। 300 रुपये के डिविडेंड पेमेंट के लिए रिकॉर्ड डेट 17 अगस्त 2024 तय की गई है। भुगतान 6 सितंबर 2024 से पहले किया जाएगा।

कैसे रहे Page Industries के तिमाही नतीजे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें