Paint-Tyre Stocks: पेंट और टायर कंपनियों के शेयर धड़ाम, मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने 5% तक लुढ़के

Paint-Tyre Stocks: मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने का असर पेंट और टायर कंपनियों के शेयरों पर पड़ा है। गुरुवार 3 अक्टूबर को इन कंपनियों के शेयर में 5% तक गिरावट आई। यह गिरावट क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल के चलते आई है। ईरान की ओर से इजरायल पर किए गए बैलिस्टिक मिसाइल हमले के चलते मिडिल ईस्ट में एक बड़ा संघर्ष शुरू होने की आशंका बढ़ गई है

अपडेटेड Oct 03, 2024 पर 1:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Paint-Tyre Stocks: क्रूड ऑयल के दाम बढ़ने का सबसे अधिक असर डेकोरेटिव पेंट बिजनेस पर देखने को मिलता है

Paint-Tyre Stocks: मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने का असर पेंट और टायर कंपनियों के शेयरों पर पड़ा है। गुरुवार 3 अक्टूबर को इन कंपनियों के शेयर में 5% तक गिरावट आई। यह गिरावट क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल के चलते आई है। ईरान की ओर से इजरायल पर किए गए बैलिस्टिक मिसाइल हमले के चलते मिडिल ईस्ट में एक बड़ा संघर्ष शुरू होने की आशंका बढ़ गई है। इसके चलते क्रूड के दाम रातोंरात 4 प्रतिशत तक उछल गए। एनालिस्ट्स का कहना है कि मिडिल ईस्ट में संघर्ष बढ़ने से क्रूड की सप्लाई में दिक्कतें आ सकती हैं।

क्रूड ऑयल के दाम का असर सबसे अधिक डेकोरेटिव पेंट बिजनेस पर देखने को मिलता है, क्योंकि इसके लिए एक प्रमुख कच्चा माल है। पेंट को बनाने में 300 से अधिक वस्तुओं की जरूरत होती है, जिनमें से अधिकतर वस्तुएं पेट्रोलियम से बनती है। कच्चे माल की लागत, कुल इनपुट लागत का 55 से 60 प्रतिशत होती है और यह सीधे ग्रॉस मार्जिन को प्रभावित करती है।

वहीं टायर को बनाने में सिंथेटिक रबर और अन्य पेट्रोकेमिकल उत्पादों का इस्तेमाल होता है, जिसके लिए क्रूड ऑयल एक प्रमुख स्रोत है। इसलिए जैसे-जैसे कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, इन कच्चे माल की लागत भी बढ़ जाती है। इससे टायर कंपनियों की उत्पादन लागत भी बढ़ जाती है, जिसका असर उनके मार्जिन पर पड़ता है।


एनएसई पर सुबह 9.50 बजे, एशियन पेंट्स (Asian Paints) के शेयर 2.5 प्रतिशत गिरकर 3,196 रुपये पर थे, जबकि बर्जर पेंट्स (Berger Paints) में 1.7 प्रतिशत और कंसाई नेरोलैक (Kansai Nerolac) में 1.2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।

टायर स्टॉक का भी यही हाल रहा। सिएट, अपोलो टायर्स, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज और जेके टायर्स के शेयरों में 1-5 फीसदी तक की गिरावट आई।

विदेशी ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने हाल ही में जारी एक रिपोर्ट में कहा कि उसने पेंट कंपनियों- एशियन पेंट्स और बर्जर पेंट्स के लिए अपनी 'अंडरवेट' रेटिंग को बरकरार रखा है। मॉर्गन स्टेनली ने एशियन पेंट्स के लिए 2,522 रुपये प्रति शेयर का टारगेट रखा है, जो इसमें 24 प्रतिशत गिरावट की आशंका दिखाता है। वहीं बर्जर पेंट्स के लिए, मॉर्गन स्टेनली ने 497 रुपये के अपने टारगेट प्राइस दोहराया, जो 20 प्रतिशत की गिरावट दिखाता है।

यह भी पढ़ें-Angel One के शेयर पर दांव लगाने की सलाह, कीमत 7% उछली; ब्रोकरेज ने कितना रखा है टारगेट प्राइस

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।