Get App

बाजार में हाहाकार, लेकिन 1 से डेढ़ साल के नजरिये इन स्टॉक्स में निवेश से होगी तगड़ी कमाई- दिलीप भट्ट

दिलीप भट्ट ने कहा कि बाजार में पैनिक का लाभ उठाना चाहते हैं तो शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स की तरह नहीं सोचना चाहिए। ऐसे बाजार में 1 साल से लेकर डेढ़ साल के नजरिये से अच्छे स्टॉक्स खरीदने पर पैसा बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि निवेशकों को जल्दबाजी में कूद कर करेंट लेवल पर खरीदारी नहीं करनी चाहिए। बल्कि धीरे-धीरे या एसआईपी के जरिये खरीदा करनी चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 27, 2023 पर 6:41 PM
बाजार में हाहाकार, लेकिन 1 से डेढ़ साल के नजरिये इन स्टॉक्स में निवेश से होगी तगड़ी कमाई- दिलीप भट्ट
दिलीप भट्ट ने कहा कि बैंकिंग सेक्टर से एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा और आईसीआईसीआई में धीरे-धीरे अपनी पोजीशन बढ़ानी चाहिए

बाजार में हाहाकार मचा है। पिछले दो दिनों से बिकवाली देखने को मिली है। आज बाजार की गिरावट अडानी ग्रुप के स्टॉक्स की वजह से बढ़ी हुई नजर आई। बाजार में आज दिखा हुआ पैनिक पहले भी कई बार दिख चुका है। ऐसे पैनिक माहौल में भी निवेशकों को पैनिक हुए बगैर किस नजरिये से ट्रेडिंग करनी चाहिए। इस पर बात करते हुए मार्केट एक्सपर्ट दिलीप भट्ट ने कहा कि बाजार में इस तरह की स्थिति आती रहती है। इसमें ट्रेडिंग के लिए फिलहल संयम से काम लेना चाहिए। लेकिन किसी को 1 से डेढ़ साल के नजरिये से खरीदारी करनी हो तो अच्छे स्टॉक्स में खरीदारी के मौके भी तलाशने चाहिए। हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत में मार्केट एक्सपर्ट ने ऐसा कहा।

जल्दबाजी में नहीं धीरे-धीरे करें निवेश

उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल बाजार में टेंशन नजर आ रहा है। लेकिन इस पैनिक का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स की तरह नहीं सोचना चाहिए। बल्कि 1 साल से लेकर डेढ़ साल के नजरिये से अच्छे स्टॉक्स खरीदने पर इस पैनिक मार्केट में भी पैसा बनाया जा सकता है। बाजार में हम देख रहे हैं कि FIIs लगातार बिकवाली कर रहे हैं।

हमारा मानना है कि यहां से जो रिकवरी आयेगी वह वीक रिकवरी होगी। इसलिए किसी को भी जल्दबाजी में कूद कर करेंट लेवल पर खरीदारी नहीं करनी चाहिए। बल्कि उसको एसआईपी के जरिये खरीद सकते हैं। बजट की वजह से शॉर्ट टर्म थोड़ा जम्प देखने को मिल सकता है। ये स्थिति एक महीने स्थिर हो सकती है या उसके बाद स्थिर हो सकती है। लेकिन यदि कोई निवेशक 1 से डेढ़ साल के नजरिये खरीदारी करता है तो उसे कमाने के मौके मिलेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें