अमेरिका, यूरोप और चीन में पैसा जाने से बाजार फिसला, बजट से बड़े सरप्राइज की उम्मीद नहींः मिहिर वोरा, Max Life

Max Life Insurance के डायरेक्टर और CIO मिहिर वोरा ने कहा कि बजट बाजार के लिए लिहाज से पिछले कुछ सालों से नॉन इवेंट होता जा रहा है। बजट पर बाजार की निर्भरता घटती नजर आई है। बाजार के लिए ये अच्छा संकेत भी है। उन्होंने कहा कि बजट से बड़े सरप्राइज की उम्मीद नहीं है। लेकिन ग्रामीण खपत के लिए बजट में कुछ ऐलान आ सकते हैं

अपडेटेड Jan 27, 2023 पर 4:27 PM
Story continues below Advertisement
नवंबर और दिसंबर से विदेशी निवेशकों ने US, यूरोप और चीन के बाजारों में पैसा डालना शुरू किया है। जिसका असर भारतीय बाजारों पर दिख रहा है

अगले हफ्ते आने वाले यूनियन बजट (Union Budget) की बाजार बड़ी उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहा है। बजट के पहले बाजार में भी उठा-पटक दिखाई दे रही है। आज निफ्टी बैंक 3% से ज्यादा फिसल गया है। 21 अक्टूबर के बाद पहली बार निफ्टी 17,600 के नीचे गया है। बेंचमार्के इंडेक्स निफ्टी 23 दिसंबर बाद पहली बार 300 अंक फिसला है। बाजार में जोरदार बिकवाली देखने को मिली। ऐसे में बाजार पर Max Life Insurance के डायरेक्टर और CIO मिहिर वोरा ने अपनी राय दी। इसके साथ ही उन्होंने अगले हफ्ते आने वाले बजट 2023 से लगी उम्मीदों पर भी हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से चर्चा की। उन्होंने कहा कि उन्हें बजट से बड़े सरप्राइज की उम्मीद नहीं है।

बाजार इतना पैनिक क्यों है

इसका जवाब देते हुए मिहिर वोरा ने कहा कि एकदम से बाजार में इतना पैनिक क्यों है ये बताना बहुत आसान नहीं होता है। लेकिन हमारा मानना है कि पिछले साल भारतीय बाजारों ने आउटपरफॉर्म किया था। हमें लगता है कि ये गिरावट उसी का कैचअप है। वैसे भी यूरोप और चाइना से जो आंकड़े आ रहे हैं। उसके हिसाब ऐसा नहीं लग रहा है कि वहां जो मंदी का अंदाजा लगाया गया था वैसे ही हालात होने जा रहे हैं।

अमेरिका यूरोप के साथ ही चाइना के हालात सुधरने की वजह से बड़े निवेशक वहां के बाजारों में भी अपनी मौजूदगी दिखा रहे हैं। इस समय कुछ हद तक US, यूरोप और चीन की तरफ पैसा जाता हुआ नजर आ रहा है। जबकि ग्लोबल चुनौतियों में नरमी के संकेत मिल रहे हैं। विदेशी निवेशकों ने नवंबर और दिसंबर से US, यूरोप और चीन के बाजारों में पैसा डालना शुरू कर दिया है। इसका असर भारतीय बाजारों पर दिखाई दे रहा है।


डीलर्स ने कहा-बाजार में फिलहाल कोई भी बड़ी पोजीशन लेने से बचें, अगले हफ्ते दिखेगी हाई वोलैटिलिटी

बाजार के लिहाज से बजट 2023 पर आपकी क्या है राय

उन्होंने इस पर कहा कि पिछले कुछ सालों से हम देख रहे हैं कि बजट बाजार के लिए लिहाज से नॉन इवेंट होता जा रहा है। कुल मिलाकर बजट पर बाजार की निर्भरता घट रही है। बाजार के लिए ये अच्छा है। पिछले कुछ सालों में हमने बजट में कोई बहुत बड़ी चीज आती हुई नहीं देखी है। इसलिए मेरा मानना है कि बजट से बड़े सरप्राइज की उम्मीद नहीं है। लेकिन फिर भी मुझे लगता है कि ग्रामीण खपत के लिए बजट में कुछ ऐलान हो सकते हैं।

कैसे करना चाहिए निवेश

मिहिर वोरा ने कहा कि अच्छे निवेश के लिहाज से इक्विटी और फिस्क्ड इनकम के बीच संतुलन बनाये रखना जरूरी होता है। निवेशकों को इक्विटी और फिस्क्ड इनकम में 50:50 का संतुलन बनाये रखना चाहिए। फिलहाल हमारे फंड्स में हम घरेलू इकोनॉमी पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं। हमारा PLI स्कीम, खपत जैसे स्पेस पर फोकस बना हुआ है। बाजार में कुछ हफ्ते तक FIIs फ्लो में नरमी दिख सकती है।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।