डीलर्स ने कहा-बाजार में फिलहाल कोई भी बड़ी पोजीशन लेने से बचें, अगले हफ्ते दिखेगी हाई वोलैटिलिटी

यतिन ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि डीलर्स का कहना है कि बाजार पर उनकी नजरें बनी हुई हैं। फिर भी फिलहाल कोई भी बड़ी पोजीशन नहीं लेनी चाहिए। डीलर्स के मुताबिक बाजार के ऐसे माहौल में कोई भी ट्रेडिंग और इनवेस्टमेंट काफी संभलकर करना चाहिए। आने वाले दिनों में बाजार में जोरदार वोलैटिलिटी देखने को मिलेगी

अपडेटेड Jan 27, 2023 पर 3:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
डीलर्स का मानना है कि बाजार में आज दिखे सेलऑफ की वजह से अडानी ग्रुप के स्टॉक्स भी हो सकते हैं

आज बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है। बाजार में चौतरफा बिकवाली नजर आई है। बाजार 3 महीने के निचले स्तरों पर पहुंच गया है। 1 हफ्ते में BSE के शेयरों की मार्केट कैप 12 लाख करोड़ रुपये कम हो गई है। बैंक शेयरों में 10 महीने की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। बैंकिंग इंडेक्स में भी गिरावट आई है। वहीं अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट आने से मार्जिन कॉल ट्रिगर हो गया है। मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों की भी जमकर पिटाई हुई है। ऐसे में आज डीलिंग रूम्स में डीलर्स किन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं। डीलर्स की बाजार पर क्या रणनीति है। इस पर सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से जानकारी जुटाई है। जानते हैं आज का डीलिंग रूम्स चेक-

यतिन मोता ने कहा कि आज बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। डीलिंग रूम्स को लगता है कि अडानी ग्रुप शेयरों में बिकवाली के चलते बाजार में गिरावट गहराते हुए दिखाई दी है। अडानी एंटरप्राइजेज के FPO को सुस्त रिस्पांस देखने को मिला है। इसके अलावा कई HNI के पास मार्जिन कॉल ट्रिगर हुई है।

यतिन ने आगे कहा कि बजट से पहले HNIs वायदा में पोजीशन काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। डीलिंग रूम्स का मानना है कि मौजूदा स्तर से रिकवरी अब बजट पर निर्भर होती दिख रही है। डीलर्स का मानना है कि बजट से पहले बाजार सीमित दायरे में कारोबार करते हुए दिखाई दे सकता है।


बजट 2023: ये 4 स्टॉक्स दिखायेंगे जोरदार एक्शन, खरीदने पर बजट से पहले कमा सकते हैं मुनाफा

शेयर के सुझाव के बारे में जानकारी देते हुए यतिन ने कहा कि आज डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को किसी भी प्रकार के शेयर में दांव लगाने की सलाह नहीं दी है। थोड़े दिनों पहले एक्सपायरी भी हुई है। बजट का इवेंट भी नजदीक है लिहाजा डीर्लस स्टॉक्स सुझाने से बचते नजर आये हैं। डीलर्स का आज मूड और माहौल काफी कमजोर है। बाजार में जो सेलऑफ ट्रिगर हुआ है। उसकी वजह से अडानी ग्रुप के स्टॉक्स भी हो सकते हैं। ऐसा डीलर्स का मानना है।

डीलर्स ने कहा है कि बाजार पर उनकी नजरें बनी हुई हैं। लेकिन हाल फिलहाल में कोई भी बड़ी पोजीशन वे नहीं ले रहे हैं। इस माहौल में कोई भी ट्रेडिंग और इनवेस्टमेंट एक्टिविटी काफी संभलकर करनी चाहिए। उन्होंने ट्रेडर्स से कहा है कि आप अपना स्टॉपलॉस सही जगह पर जरूर लगाएं। डीलर्स का कहना है कि आने वाले दिनों में बाजार में जोरदार वोलैटिलिटी देखने को मिलेगी।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।