Q2 Results: डिफेंस और स्पेस सेक्टर की कंपनी Paras Defence and Space Technologies ने सितंबर तिमाही में शानदार ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 63.2% बढ़ा। रेवेन्यू और ऑपरेटिंग कमाई में भी अच्छी बढ़त रही। साथ ही, कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन भी सुधरा है।
नेट प्रॉफिट ₹31 करोड़ पहुंचा
Paras Defence का नेट प्रॉफिट सितंबर तिमाही में बढ़कर ₹31 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹19 करोड़ था। रेवेन्यू भी 42.5% बढ़कर ₹151 करोड़ पहुंच गया। एक साल पहले यह ₹106 करोड़ था।
EBITDA सालाना आधार पर 48.3% बढ़कर ₹44.5 करोड़ हो गया। पिछले साल सितंबर तिमाही में यह ₹30 करोड़ था। EBITDA मार्जिन भी बढ़कर 29.4% हो गया। पिछले साल यह 28% था। यानी मार्जिन में 1.4 प्रतिशत अंक का सुधार हुआ।
जून तिमाही में भी मजबूत रहे नतीजे
Paras Defence ने जून तिमाही में भी अच्छी ग्रोथ दर्ज की थी। उस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 42.7% बढ़कर ₹21.22 करोड़ हो गया था। रेवेन्यू भी 37.3% बढ़कर ₹127.91 करोड़ पहुंचा था।
जून तिमाही में कंपनी का EBITDA 45.4% बढ़कर ₹31.91 करोड़ रहा था। EBITDA मार्जिन भी 23.6% से बढ़कर 24.9% हो गया था। सितंबर तिमाही में इसमें और सुधार देखने को मिला।
नतीजों के बाद शेयर में तेजी
पारस डिफेंस के नतीजों के बाद शेयर में करीब 3% तेजी देखने को मिली। दोपहर 3:14 बजे NSE पर Paras Defence का शेयर 2.06% बढ़त के साथ ₹1,329 पर ट्रेड कर रहा था। इसमें ₹35.10 यानी 2.70% की बढ़त थी।
नवी मुंबई की Paras Defence डिफेंस और स्पेस इंजीनियरिंग सेक्टर में काम करती है। कंपनी रक्षा और अंतरिक्ष से जुड़े प्रोडक्ट बनाती है और उनकी टेस्टिंग भी करती है। इसके कारोबार में डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक पल्स से सुरक्षा देने वाले सॉल्यूशन शामिल हैं। कंपनी अंतरिक्ष और रक्षा क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाले ऑप्टिक्स सिस्टम भी बनाती है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।