Paras Defence Shares: डिफेंस सेक्टर की कंपनी, पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयरों में आज 4 जुलाई को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयरों का भाव 10% उछलकर अपनी अपर सर्किट सीमा पर पहुंच गया। यह तेजी कंपनी के शेयरों में आज से स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) के प्रभावी होने के बाद आई है। यह स्टॉक स्प्लिट यानी शेयरों का विभाजन 1:2 के अनुपात में हुआ है। यानी कंपनी के प्रत्येक शेयर को दो टुकड़ों में बांट दिया गया। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद शेयर का नया भाव आज 4 जुलाई से एडजस्ट हुआ है।
