Paras Defence shares: पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज के शेयरों की कीमत शुक्रवार 2 जून को दिन के कारोबार में करीब 7 प्रतिशत बढ़ गई। कंपनी ने हाल ही एक इजराइली कंपनी के साथ ज्वाइंट वेंचर पर समझौता किया है। इसी के बाद इसके शेयरों में यह तेजी आई है। पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज ने बताया कि उसने इजराइल की एक कंपनी CONTROP प्रेसिजन टेक्नोलॉजीज के साथ एक ज्वाइंट वेंचर समझौता किया है। इस समझौते के तहत कंपनी इलेक्ट्रो-ऑप्टिक इन्फ्रा-रेड फील्ड को देश में ही बनाने, उसे इंस्टॉल करने और उससे जुड़ी लॉजिस्टिक व ऑफ्टर-सेल्स सर्विस मुहैया कराने का काम करेगी।
