Get App

Paras Healthcare IPO Listing: ₹720 पर लिस्ट ₹693 का शेयर, आईपीओ में पूरा नहीं भर पाया था इस कैटेगरी का हिस्सा

Paras Healthcare IPO Listing: 'Paras Health' ब्रांड नाम से यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में हॉस्पिटल चलाने वाली पारस हेल्थकेयर के शेयर आज करीब 4% प्रीमियम पर लिस्ट हुए। हालांकि इसके आईपीओ में हर कैटेगरी का आरक्षित हिस्सा पूरा भर भी नहीं पाया था। नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 28, 2026 पर 4:01 PM
Paras Healthcare IPO Listing: ₹720 पर लिस्ट ₹693 का शेयर, आईपीओ में पूरा नहीं भर पाया था इस कैटेगरी का हिस्सा
Paras Healthcare IPO Listing: पारस हेल्थकेयर का ₹1,450 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 21-23 अक्टूबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Paras Healthcare IPO Listing: कई राज्यों में Paras Health ब्रांड के हॉस्पिटल चलाने वाली पारस हेल्थकेयर के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में प्रीमियम एंट्री हुई। हालांकि इसके आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और हर कैटेगरी का हिस्सा पूरा भर भी नहीं पाया था। आईपीओ के तहत ₹693 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹720.00 और NSE पर ₹720.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 3.90% का लिस्टिंग गेन (Paras Healthcare Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े।

उछलकर BSE पर यह ₹748.00 के हाई तक पहुंचा। ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली के चलते यह ₹737.15 (Paras Healthcare Share Price) पर बंद हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 6.37 % मुनाफे में हैं।

Paras Healthcare IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

पारस हेल्थकेयर का ₹1,450 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 21-23 अक्टूबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 2.34 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 3.25 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 0.69 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 2.10 गुना भरा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें