पार्क मेडी वर्ल्ड के शेयरों में 25 मई को दिन में लगभग 9 प्रतिशत तक की बढ़त दिखी। BSE पर शेयर 281.95 रुपये के हाई तक गया, जो इसका 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर भी है। बाद में शेयर 7 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 278.70 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 12000 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। शेयर में तेजी की वजह एक ऐलान है। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि उसके बोर्ड ने V3 हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड की खरीद को मंजूरी दे दी है। यह कंपनी 'द मेडिसिटी हॉस्पिटल' के नाम से एक मल्टी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल चलाती है। यह उत्तराखंड के रूद्रपुर में ऑपरेशनल है।
