इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को ₹1441 करोड़ का हाइड्रो प्रोजेक्ट मिला, अरुणाचल प्रदेश में बनाएगी 144 MW का पावर प्लांट

एक इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी अरुणाचल प्रदेश में 144 मेगावाट का गोंगरी हाइड्रो प्रोजेक्ट बनाएगी। कंपनी 1,441 करोड़ रुपये के इस ठेके में सबसे कम बोलीदाता बनी है। पिछले 1 साल में स्टॉक 24.84% गिरा है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Nov 26, 2026 पर 5:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पटेल इंजीनियरिंग का शेयर गुरुवार को NSE पर शेयर 4.70% की तेजी के साथ ₹24.08 पर बंद हुआ।

इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Patel Engineering को अरुणाचल प्रदेश में 144 मेगावाट का हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट बनाने का ठेका मिला है। कंपनी इस प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी (L1) बनी है। इस कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू ₹1,441.04 करोड़ है।

यह प्रोजेक्ट अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट कामेंग जिले में बनेगा। इसका नाम गोंगरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट है। इसमें 72 मेगावाट की दो यूनिट होंगी। कंपनी को अवॉर्ड मिलने की तारीख से 48 महीने में काम पूरा करना होगा।

40 साल के लिए होगा प्रोजेक्ट का संचालन


इस प्रोजेक्ट को पटेल इंजीनियरिंग की सब्सिडियरी दिरांग एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (DEPL) डेवलप करेगी। इसके लिए कंपनी ने एक स्पेशल पर्पज व्हीकल बनाया है। प्रोजेक्ट का निर्माण BOOT यानी बिल्ड-ओन-ऑपरेट-ट्रांसफर मॉडल पर होगा। इसके तहत 40 साल की लीज अवधि तय की गई है।

यह रन-ऑफ-द-रिवर हाइड्रो प्रोजेक्ट गोंगरी नदी पर बनेगा। यह नदी बिचोम नदी की सहायक नदी है। प्रोजेक्ट से हर साल करीब 623.19 मिलियन यूनिट बिजली पैदा होने का अनुमान है।

7.1 किलोमीटर लंबी सुरंग भी बनेगी

प्रोजेक्ट के निर्माण में नदी पर बैराज, पानी लेने के लिए इंटेक स्ट्रक्चर और गाद हटाने के लिए दो चैंबर बनाए जाएंगे। इसके अलावा 7.1 किलोमीटर लंबी सुरंग बनेगी। इसी रास्ते पानी को पावरहाउस तक पहुंचाया जाएगा। यहां टर्बाइन की मदद से बिजली पैदा होगी।

कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर कविता शिरवाइकर ने कहा कि यह प्रोजेक्ट कंपनी की इंजीनियरिंग क्षमता को दिखाने का अवसर है। कंपनी इसे तय समय में और सुरक्षा मानकों के मुताबिक पूरा करने पर ध्यान देगी।

पटेल इंजीनियरिंग के शेयरों का हाल

पटेल इंजीनियरिंग का शेयर गुरुवार को NSE पर शेयर 4.70% की तेजी के साथ ₹24.08 पर बंद हुआ। पिछले 1 साल में स्टॉक 24.84% नीचे आया है।

1949 में स्थापित पटेल इंजीनियरिंग हाइड्रोपावर, टनलिंग और सिंचाई परियोजनाओं में काम करती है। कंपनी के मुताबिक, वह अब तक 85 से ज्यादा बांध, 40 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट और 300 किलोमीटर से अधिक सुरंगों का काम पूरा कर चुकी है।

Stocks to Buy: JM फाइनेंशियल ने 5 शेयरों पर खरीदने की सलाह दी, 41% तक मिल सकता है रिटर्न

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।