Stocks to Buy: ब्रोकरेज फर्म JM Financial ने अपनी ताजा रिसर्च रिपोर्ट में पांच कंपनियों के शेयरों पर राय दी है। इनमें एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टूडेंट एकोमोडेशन, होम टेक्सटाइल और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी कंपनियां शामिल हैं। ब्रोकरेज ने Welspun Corp, Elevate Campuses, Welspun Living और Shadowfax Technologies पर Buy रेटिंग दी है। वहीं, Siemens को Add रेटिंग दी है।
इन शेयरों में ब्रोकरेज को 13.3% से लेकर 40.6% तक की संभावित तेजी दिख रही है। इसकी वजह कंपनियों के बढ़ते ऑर्डर, क्षमता विस्तार, बेहतर मार्जिन और कारोबार की बढ़ती मांग है।
JM Financial के टॉप शेयर और टारगेट प्राइस
JM फाइनेंशियल ने वेलस्पन कॉर्प पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस ₹3,020 है। कंपनी की ऑर्डर बुक ₹50,000 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। इससे आने वाले पांच साल से अधिक समय के लिए रेवेन्यू की अच्छी संभावनाएं बनती हैं। कंपनी अमेरिका, जॉर्डन और भारत में क्षमता बढ़ा रही है।
ब्रोकरेज ने Elevate Campuses पर नई कवरेज शुरू करते हुए Buy रेटिंग दी है। इसका टारगेट ₹435 है। कंपनी स्टूडेंट एकोमोडेशन और स्कूल प्रॉपर्टी के कारोबार में है। JM Financial को उम्मीद है कि छात्रों की बढ़ती संख्या और संगठित हॉस्टल सुविधाओं की मांग से कंपनी को फायदा होगा।
JM फाइनेंशियल ने वेलस्पन लिविंग पर Buy रेटिंग के साथ टारगेट ₹320 कर दिया गया है। कंपनी अगले 18 से 24 महीनों में करीब ₹3,200 करोड़ निवेश करने की योजना बना रही है। ब्रोकरेज के मुताबिक, इससे क्षमता बढ़ेगी और कच्चे माल की लागत घटाने में मदद मिलेगी। कंपनी को EBITDA मार्जिन में 200 से 300 बेसिस पॉइंट सुधार की उम्मीद है।
Siemens पर JM फाइनेंशियल ने Add रेटिंग दी है। टारगेट प्राइस ₹4,300 है। कंपनी को डेटा सेंटर, बिजली, रिन्यूएबल एनर्जी और मोबिलिटी सेक्टर से नए ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 17% बढ़कर ₹5,734 करोड़ रहा। वहीं, नए ऑर्डर 37.8% बढ़कर ₹6,228 करोड़ पहुंच गए।
ब्रोकरेज Shadowfax Technologies पर Buy रेटिंग बरकरार है। इसका टारगेट ₹350 है। कंपनी ने WeFast यानी Borzo India का अधिग्रहण किया है। इससे उसे शहरों के भीतर सामान पहुंचाने के कारोबार में तेजी से उतरने में मदद मिलेगी। WeFast के पास 32,000 से ज्यादा डिलीवरी पार्टनर हैं और यह सालाना 1.2 करोड़ से अधिक डिलीवरी करता है। सौदा 31 मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।