Pavna Industries Share: 4 साल में 490% रिटर्न, कंपनी ने ओला इलेक्ट्रिक के साथ किया है एग्रीमेंट

Pavna Industries ने हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक के साथ एग्रीमेंट किया है। इसके तहत इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) के लिए इग्निशन स्विच और लैच की सप्लाई किया जाना है। यह एग्रीमेंट के साथ कंपनी ने टू-व्हीकल ईवी सेगमेंट में एंट्री की है। पिछले एक साल में स्टॉक ने 56 फीसदी का रिटर्न दिया है

अपडेटेड Jul 11, 2024 पर 3:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो पावना इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों पर नजर रख सकते हैं।

अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो पावना इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। इस शेयर ने अपने निवेशकों को पिछले कुछ सालों में तगड़ा रिटर्न दिया है। आज 11 जुलाई को कंपनी के शेयरों में 3 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई। इस समय यह स्टॉक 0.03 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ NSE पर 486.40 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 592.47 करोड़ रुपये है। इसका 52-वीक हाई 640.85 रुपये और 52-वीक लो 269.60 रुपये है।

Pavna Industries ने OLA Electric के साथ किया है एग्रीमेंट

पावना इंडस्ट्रीज ने हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक के साथ एग्रीमेंट किया है। इसके तहत इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) के लिए इग्निशन स्विच और लैच की सप्लाई किया जाना है। यह एग्रीमेंट के साथ कंपनी ने टू-व्हीकल ईवी सेगमेंट में एंट्री की है। एग्रीमेंट के तहत पावना इंडस्ट्रीज भारत भर में ओला इलेक्ट्रिक की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी को हाई क्वालिटी वाले इग्निशन स्विच और लैच की सप्लाई करेगी।


पावना इंडस्ट्रीज लिमिटेड के MD स्वप्निल जैन का कहना है कि पावना और ओला इलेक्ट्रिक के साथ आने से न केवल अफोर्डेबिलिटी बढ़ेगा, बल्कि टू-व्हीलर ईवी के शौकीनों के लिए क्वालिटी स्टैंडर्ड में भी सुधार होगा।

कैसे रहे Pavna Industries के तिमाही नतीजे

FY24 की चौथी तिमाही में कंपनी ने पिछली तिमाही के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू दो फीसदी बढ़कर 81.45 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछली दिसंबर तिमाही में यह 79.86 करोड़ रुपये था। इसके अलावा, कंपनी का नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में 68 फीसदी बढ़कर 2.93 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछली दिसंबर तिमाही में 1.74 करोड़ रुपये था। बता दें कि कंपनी में प्रमोटर्स की 70.45 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं, पब्लिक के पास 29.55 फीसदी शेयर हैं।

कैसा रहा है Pavna Industries के शेयरों का प्रदर्शन

पावना इंडस्ट्रीज साल 1994 में इनकॉर्पोरेट हुई है। यह कंपनी लॉक, ऑटो लॉक और ऑटो पार्ट्स बनाती और सप्लाई करती है। PIC पावना ग्रुप का एक हिस्सा है। कंपनी ऑटोमोटिव पार्ट्स बनाने के बिजनेस में लगी हुई है जो ऑटोमोबाइल एप्लिकेशन के लिए सॉल्यूशन प्रदान करती है। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 19 फीसदी की तेजी आई है। पिछले एक साल में स्टॉक ने 56 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले 5 सालों में इसके निवेशकों को 490 फीसदी का तगड़ा मुनाफा हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।