वीकली एक्सपायरी को सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में हफ्ते के चौथे दिन 3 खिलाड़ियों के बीच मुकाबले हुआ। इस कारोबारी हफ्ते Kotak Securities के अमोल अठावले, HEDGED के राहुल घोष और Market Expert राजन शाह के बीच मुकाबला होगा। पिछले 3 दिनों में दो एक्सपर्ट्स ने निगेटिव रिटर्न दिये हैं जबकि एक ने पॉजिटिव रिटर्न दिया। तीसरे दिन की समाप्ति पर AMOL ATHAWALE के सुझाये स्टॉक्स ने 2% का निगेटिव रिटर्न दिया। RAHUL GHOSE के सुझाये स्टॉक्स ने तीसरे दिन की समाप्ति पर 1.9% का निगेटिव रिटर्न दिया जबकि RAJAN SHAH के सुझाये स्टॉक्स ने तीसरे दिन की समाप्ति पर 1.1% का रिटर्न दिया। जानते हैं आज इन तीनों एक्सपर्ट्स की किन स्टॉक्स पर नजरे हैं।
एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
Kotak Securities के अमोल अठावले का कमाईवाला स्टॉकः BUY Paytm
अमोल ने कहा कि इसमें 635 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 680 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 625 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
HEDGED के राहुल घोष का कमाईवाला शेयरः BUY Ambuja Cement
राहुल ने इस स्टॉक में 347.8 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 369 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 333.50 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Market Expert राजन शाह का कमाईवाला स्टॉकः BUY Linde India
राजन ने कहा कि इस स्टॉक में 3732 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 3670 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 3800 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।