Get App

Paytm और Pine Labs के लिए जेफरीज ने 13% तक घटाया टारगेट प्राइस, शेयर 6% तक लुढ़के

Paytm and Pine Labs Share Price: पेटीएम के शेयर को कवर करने वाले 21 एनालिस्ट्स में से 15 ने "बाय" रेटिंग दी है। पाइन लैब्स के शेयर पर दो एनालिस्ट्स ने "बाय", 2 ने "होल्ड" और एक ने "सेल" रेटिंग दी है। पाइन लैब्स नवंबर 2025 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Mar 23, 2026 पर 4:50 PM
Paytm और Pine Labs के लिए जेफरीज ने 13% तक घटाया टारगेट प्राइस, शेयर 6% तक लुढ़के
जेफरीज ने Paytm के शेयर के लिए टारगेट प्राइस को 1,400 रुपये से 3.6 प्रतिशत घटाकर 1,350 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।

ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने पेटीएम और पाइन लैब्स के शेयरों के लिए प्राइस टारगेट में 13 प्रतिशत तक की कटौती की है। हालांकि 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है। इस अपडेट के सामने आने से 23 मार्च को पेटीएम की पेरेंट कंपनी One 97 Communications Ltd. के शेयर में 6 प्रतिशत और पाइन लैब्स के शेयर में 3 प्रतिशत की गिरावट दिखी। जेफरीज ने Paytm के शेयर के लिए टारगेट प्राइस को 1,400 रुपये से 3.6 प्रतिशत घटाकर 1,350 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। वहीं Pine Labs Ltd. के शेयर के लिए टारगेट प्राइस 300 रुपये से 13.3 प्रतिशत घटाकर 260 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।

जेफरीज ने कहा कि पेमेंट प्लेटफॉर्म्स के साथ उसकी बातचीत से पता चलता है कि वे ऑपरेटिंग लेवरेज की मदद से रेवेन्यू और EBITDA मार्जिन में 20 प्रतिशत से ज्यादा ग्रोथ का लक्ष्य रख रहे हैं। वे अपना नेटवर्क बढ़ा रहे हैं। जहां नए लोन या बिजनेस कम था, वहां तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, और वे नए क्षेत्रों में विस्तार कर रहे हैं।

जेफरीज के मुताबिक, Paytm, पेमेंट्स के साथ-साथ लोन देने के लिए भी मर्चेंट प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मजबूत मौजूदगी का फायदा उठाना जारी रखे हुए है। कंपनी ने AI-बेस्ड 'कॉन्वर्सेशन साउंड बॉक्स' लॉन्च किया है और 10,000 आउटलेट्स पर इसका ट्रायल कर रही है। जेफरीज ने कहा कि मार्केट शेयर बढ़ाने के लिए कंपनी साउंड बॉक्स की कीमतें स्थिर रख सकती है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि FY26-28 के दौरान Paytm के रेवेन्यू में 22% CAGR से बढ़ोतरी होगी और EBITDA मार्जिन 8.5% से बढ़कर 16% हो जाएगा।

Pine Labs पर जेफरीज की राय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें