Paytm Block Deal: पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के 1.92 करोड़ शेयरों की ब्लॉक डील 18 अगस्त को हुई। यह कंपनी में 2.95 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। इस ट्रांजेक्शन की वैल्यू 2,949 करोड़ रुपये है। इस ट्रांजेक्शन के बाद पेटीएम के शेयरों में गिरावट आई। पेटीएम के शेयर सुबह में मजबूत खुले। लेकिन, थोड़ी देर बाद उनमें गिरावट शुरू हो गई। 1:16 बजे कंपनी का शेयर 1.20 फीसदी गिरकर 1,561 रुपये पर चल रहा था।
