रेंजबाउंड मार्केट में एक्सपर्ट्स के सुझाए इन 8 शेयरों में लगेगा मुनाफे का तड़का, क्या आप करेंगे इनमें निवेश

वीकेंड का ये शानदार मंच फिर से तैयार है। क्योंकि भाईजान, बाजार में नई जान दिखा रही है। सबको मार्केट से बड़े मूव का इंतजार है, क्योंकि इसने अप्रैल सीरीज के 12 में से 9 सत्रों में पॉजिटिव रिटर्न दिए हैं। लिहाजा, कोई नई खरीदारी की सोच रहा है तो कोई बिकवाली के जरिए किनारे लगना चाह रहा है। दरअसल, इस रेंजबाउंड मार्केट में कुछ शेयर ऊंची छलांग लगा रहे हैं तो दूसरी तरफ कुछ की जोरदार पिटाई हो रही है

अपडेटेड Apr 21, 2023 पर 4:21 PM
Story continues below Advertisement
वीकेंड का ये शानदार मंच फिर से तैयार है। क्योंकि भाईजान, बाजार में नई जान दिखा रही है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वीकेंड का ये शानदार मंच फिर से तैयार है। क्योंकि भाईजान, बाजार में नई जान दिखा रही है। सबको मार्केट से बड़े मूव का इंतजार है, क्योंकि इसने अप्रैल सीरीज के 12 में से 9 सत्रों में पॉजिटिव रिटर्न दिए हैं। लिहाजा, कोई नई खरीदारी की सोच रहा है तो कोई बिकवाली के जरिए किनारे लगना चाह रहा है। दरअसल, इस रेंजबाउंड मार्केट में कुछ शेयर ऊंची छलांग लगा रहे हैं तो दूसरी तरफ कुछ की जोरदार पिटाई हो रही है। ऐसे में कोई गिरावट वाले शेयरों से पोर्टफोलियो सजा रहा है, तो कोई मुनाफा बांध रहा है। जाहिर है कि इस माहौल में कोई शेयर किसी के लिए BUY होगा तो किसी के लिए SELL। फिर आप किस इंतजार में है, तो चलिए एक्सपर्ट्स से शेयरों का स्वैग समझते हैं और मुनाफे की जोरदार बीट बजाते हैं।

    आइए डालते है एक्सपर्ट्स की पसंदीदा शेयरों पर डालते है एक नजर।

    AUM कैपिटल के राजेश अग्रवाल की पसंद


    CONCOR: खरीदारी करें, लक्ष्य 725 रुपये

    राजेश अग्रवाल का कहना है कि रेल लॉजिस्टिक सेक्टर में कंपनी का दबदबा है। रेल लॉजिस्टिक में मार्केट शेयर 70 फीसदी है। अगले 3-4 साल में 8000-10000 करोड़ रुपये निवेश का लक्ष्य है। FY25 के PE वैल्युएशन 22x है।

    RK FORGINGS : खरीदारी करें, लक्ष्य 380 रुपये

    RK FORGINGS, देश की दिग्गज फोर्जिंग कंपनियों में शामिल है। कंपनी की कुल क्षमता 1.87 लाख MTPA है। EV पोर्टफोलियो में विस्तार पर फोकस है। कंपनी की 400-450 करोड़ रुपये कैपेक्स की योजना है।

    मोतीलाल ओसवाल के हेमांग जानी की पसंद

    Paytm: खरीदारी करें, लक्ष्य -865

    हेमांग जानी का कहना है कि Paytm देश का दिग्गज पेमेंट ऐप, फिनटेक कंपनी है। देश का सबसे बड़ा पेमेंट प्लेटफॉर्म है। FY23 में मंथली ट्रांजैक्शन यूजर्स की संख्या बढ़कर 9 करोड़ पहुंची है। FY23 में 4.6 गुना ज्यादा लोन बांटे है। FY23-25 के बीच लोन बांटने की रफ्तार सालाना 64% हो सकती है जबकि FY23-25 के बीच आय ग्रोथ 31% संभव है। FY22 के 30% के मुकाबले FY25 तक मार्जिन 56.8% हो सकते हैं।

    TECH MAHINDRA: दूर रहने की सलाह होगी

    हेमांग जानी ने TECH MAHINDRA से दूर रहने की सलाह दी है। उनका कहना है कि Q3 में कमजोर नतीजे आए थे। टेलीकॉम सेगमेंट के ग्राहकों से निराशा हाथ लग सकती है। Q4 में CC आय ग्रोथ में गिरावट संभव है। वहीं EBIT मार्जिन में भी 0.10% की गिरावट संभव है। हेमांग जानी का मानना है कि छोटी अवधि में ग्रोथ कमजोर रहेगी।

    मार्केट एक्सपर्ट सुदीप बंद्योपाध्याय की पसंद

    MAX HEALTHCARE: खरीदारी करें, लक्ष्य 550 रुपये

    सुदीप बंद्योपाध्याय का कहना है कि अच्छी लोकेशन में काफी लैंड बैंक है और ग्रोथ की संभावना ज्यादा है। 5 साल में बेड की संख्या डबल हो सकती है। खुद के कैश से बेड की संख्या डबल कर सकते हैं। विदेशी मरीजों की बढ़ती संख्या से मार्जिन सुधरेंगे।

    NTPC: खरीदारी करें, लक्ष्य 210 रुपये

    सुदीप बंद्योपाध्याय का कहना है कि सही मायने में हाइब्रिड पावर प्रोड्यूसर है। सामान्य बिजली प्लांटों से मजबूत इंटीग्रेशन देखने को मिला । ग्रीन एनर्जी कारोबार की तरफ तेजी से कदम बढ़ाए है। ग्रीन एनर्जी कारोबार से जल्द पैसा कमाना शुरू होगा।

    Daily Voice:FMCG शेयर शॉर्ट टर्म के नजरिए से अच्छे, टेक्नोलॉजी शेयरों अभी बना रहेगा दबाव

    prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद

    PAGE INDUSTRIES - प्रकाश गाबा ने इस स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह दी है। प्रकाश गाबा का कहना है कि इस स्टॉक में 45000 रुपये के टारगेट हासिल हो सकता है जिसके लिए निवेशक 36300 रुपये का स्टॉपलॉस रखें।

    Grasim: प्रकाश गाबा ने इस स्टॉक में बिकवाली करने की सलाह दी है। प्रकाश गाबा का कहना है कि इस स्टॉक में 1600 रुपये के टारगेट हासिल हो सकता है जिसके लिए निवेशक 1730 रुपये का स्टॉपलॉस रखें।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।