Get App

Paytm बेच रही जापान की PayPay में स्टॉक एक्वीजीशन राइट्स, SoftBank है खरीदार

PayPay जापान में QR कोड पेमेंट सर्विसेज के मामले में एक जानीमानी कंपनी है। SAR बिक्री के बाद भी Paytm, PayPay के साथ अपनी पार्टनरशिप जारी रखेगी और इसे टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट इनोवेशंस का सपोर्ट देती रहेगी। वन97 कम्युनिकेशंस सिंगापुर प्राइवेट लिमिटेड के बोर्ड ने 6 दिसंबर की मीटिंग में हिस्सेदारी बिक्री को मंजूरी दी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 07, 2024 पर 4:22 PM
Paytm बेच रही जापान की PayPay में स्टॉक एक्वीजीशन राइट्स, SoftBank है खरीदार
Paytm के शेयर शुक्रवार को 2% बढ़कर 975.80 रुपये पर बंद हुए।

वन97 कम्युनिकेशंस सिंगापुर प्राइवेट लिमिटेड (Paytm Singapore), जापान की डिजिटल पेमेंट कंपनी पेपे कॉरपोरेशन (PayPay Corporation) में स्टॉक एक्वीजीशन राइट्स (SAR) बेच रही है। वन97 कम्युनिकेशंस सिंगापुर प्राइवेट लिमिटेड, Paytm की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) के पूर्ण मालिकाना हक वाली सिंगापुर स्थित यूनिट है। Paytm ने 7 दिसंबर को शेयर बाजारों को बताया कि SAR, सॉफ्टबैंक विजन फंड-2 को 2,364 करोड़ रुपये में बेचे जाएंगे।

इससे पहले खबर आई थी कि वन97 कम्युनिकेशंस, पेपे में अपनी हिस्सेदारी सॉफ्टबैंक ग्रुप को बेचने के लिए 25 करोड़ डॉलर (लगभग 2,000 करोड़ रुपये) के सौदे को अंतिम रूप देने के करीब है। इस रिपोर्ट पर शेयर बाजारों ने पेटीएम से क्लैरिफिकेशन मांगा था।

6 दिसंबर को इस डील को मिली मंजूरी

6 दिसंबर को क्लैरिफिकेशन में Paytm ने कहा कि वन97 कम्युनिकेशंस सिंगापुर प्राइवेट लिमिटेड के बोर्ड ने 6 दिसंबर की मीटिंग में SAR बिक्री को मंजूरी दी और इस बारे में पेटीएम को सूचित किया। कंपनी ने यह भी कहा कि इस लेन-देन से उसका कंसोलिडेटेड कैश बैलेंस पेटीएम सिंगापुर को हासिल होने वाले अमाउंट की सीमा तक बढ़ जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें