Get App

RBI की रोक का Paytm Payment Bank पर क्या असर पड़ेगा, क्या इसका वजूद बचेगा?

RBI ने जो सख्त कदम उठाएं हैं, उनका असर पेटीएम पेमेंट बैंक पर पड़ेगा। इस बैंक में ONe97 कम्युनिकेश की 49 फीसदी हिस्सेदारी है। बाकी हिस्सेदारी विजय शेखर शर्मा की है, जो पेटीएम के फाउंडर हैं। पीपीबी One97 Communications की एसोसिएट कंपनी है। आरबीआई ने जो रोक लगाई है उसका असर वॉलेट बिजनेस पर पड़ेगा। यूपीआई ट्रांजेक्शन पर भी इसका असर पड़ेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 10, 2024 पर 3:49 PM
RBI की रोक का Paytm Payment Bank पर क्या असर पड़ेगा, क्या इसका वजूद बचेगा?
पेटीएम मुनाफा कमाने के लिए अपने ग्राहकों को दूसरी सर्विसेज ऑफर करती है। इनमें लोन के साथ ही ब्रोकिंग सर्विसेज, मूवी टिकट, रेल टिकट और क्लाउड सहित दूसरी सर्विसेज शामिल हैं।

RBI ने पिछले महीने Paytm Payments Bank (PPB) की कई सेवाओं पर रोक लगाने का ऐलान किया। पीपीबी की पेरेंट कंपनी One97 Communications है। आरबीआई ने कहा कि पीपीबी बैंकिंग नियमों का पालन नहीं कर रहा था। कई बार चेतावनी देने के बावजूद वह अपने कामकाज से जुड़ी कमियां दूर करने में नाकाम रहा, जिसके चलते उसके खिलाफ सख्त कदम उठाया गया है। केंद्रीय बैंक ने पीपीबी को डिपॉजिट लेने, कस्टमर अकाउंट में क्रेडिट ट्रांजेक्शन या टॉप-अप, प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट्स, वॉलेट और फास्टैग जैसी सेवाओं पर रोक लगा दी है। यह रोक 1 मार्च से लागू होगी। पीपीबी को बाकी सभी ट्रांजेक्शन और नोडल अकाउंट्स का सेलमेंट 15 मार्च तक पूरा करने को कहा गया है।

Paytm के शेयरों में बड़ी गिरावट

RBI ने यह कदम 31 जनवरी को उठाया था। उसके बाद तीन कारोबारी सत्रों में पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर का प्राइस 42 फीसदी टूट गया था। हालांकि, उसके बाद इसमें करीब 13 फीसदी की रिकवरी आई है। पेटीएम ने कहा है कि केंद्रीय बैंक के कदमों से उसके सालाना EBITDA पर ज्यादा से ज्यादा 300 से 500 करोड़ रुपये का असर पड़ सकता है। सवाल है कि क्या इस लॉस के बावजूद पेटीएम अपने कारोबार को जारी रखने में सफल रहेगी?

यह भी पढ़ें: Tata AMC के राहुल सिंह ने मार्केट में गिरावट की आशंका जताई, कहा-वैल्यूएशंस बहुत बढ़ गई है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें