Get App

Paytm के शेयरों में आ सकती है तूफानी तेजी, नोमुरा ने दिया शेयर का काफी ज्यादा टारगेट प्राइस

इस साल पेटीएम का शेयर अब तक 31 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। इस दौरान निफ्टी 12 फीसदी से ज्यादा गिरा है। नोमुरा ने पेटीएम के शेयर के लिए 2,250 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। उसने इसकी वजह भी बताई है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Oct 15, 2026 पर 12:04 PM
Paytm के शेयरों में आ सकती है तूफानी तेजी, नोमुरा ने दिया शेयर का काफी ज्यादा टारगेट प्राइस
पेटीएम का आईपीओ नवंबर 2021 में आया था। कंपनी ने प्रति शेयर 2,150 रुपये की कीमत पर इनवेस्टर्स को शेयर एलॉट किए थे।

पेटीएम के इनवेस्टर्स के बुरे दिन खत्म होने वाले हैं। इस साल (2026) में इस शेयर का प्रदर्शन शानदार रहा है। जहां कई दिग्गज कंपनियों के शेयरों में इस दौरान बड़ी गिरावट आई है, वही पेटीएम का शेयर 31 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। इतना ही नहीं, यह शेयर आगे और चढ़ने वाला है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने इस शेयर पर 'बाय' रेटिंग दी है।

पेटीएम ने दिया 2,250 रुपये का टारगेट प्राइस 

नोमुरा ने पेटीएम के शेयरों के लिए 2,250 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि 14 अक्तूबर के अपने क्लोजिंग लेवल से यह शेयर 31 फीसदी से ज्यादा चढ़ सकता है। नोमुरा ने इसकी वजह बताई है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि पेटीएम के कोर पेमेंट्स और मर्चेंट लेंडिंग बिजनेस की ग्रोथ स्ट्रॉन्ग रह सकती है। कंपनी आर्टफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर रही है। इससे कंपनी की ऑपरेटिंग एफिशियंसी बढ़ेगी।

हालिया तेजी से एम-कैप 1 लाख करोड़ के पार 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें