Paytm Share Price: ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंकिंग फर्म गोल्डमैन सैक्स ने लेटेस्ट रिपोर्ट में पेमेंट एग्रीगेटर Paytm की पैरेंट कंपनी 'One 97 Communications' के शेयरों के लिए टारगेट प्राइस 38% बढ़ा दिया है। शुरुआती ट्रेडिंग सेशन में 10% गिरने के बाद स्टॉक अब दिन के निचले स्तर से रिकवर करने की कोशिश कर रहा है। बता दें कि Paytm में आज आई इंट्राडे गिरावट 14 फरवरी, 2024 के बाद से सबसे बड़ी गिरावट है, जब स्टॉक में 10% की गिरावट आई थी।
Paytm पर अपनी Buy रेटिंग बनाए रखते हुए Goldman Sachs ने इस स्टॉक का टारगेट प्राइस ₹1,500 से बढ़ाकर ₹2,070 कर दिया है। नए टारगेट प्राइस का मतलब है कि बुधवार को Paytm के क्लोजिंग लेवल से इसमें 19.5% की बढ़ोतरी की संभावना है।
इसके साथ ही, Goldman Sachs बाजार की 11वीं ऐसी फर्म बन गई है जिसे उम्मीद है कि Paytm के शेयर ₹2,000 प्रति शेयर का आंकड़ा पार कर लेंगे। हालांकि, Goldman Sachs का टारगेट अभी भी Paytm के ₹2,150 के इश्यू प्राइस से कम है।
स्टॉक पर क्या है गोल्डमैन सैक्स का तर्क
बिज़नेस के लिए मार्केट शेयर, रेवेन्यू ग्रोथ और मार्जिन मोमेंटम मजबूत बने हुए हैं, और फर्म को उम्मीद है कि यह ट्रेंड आगे भी जारी रहेगा।
हाल ही में घोषित UPI मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से Paytm की EBITDA (ब्याज, टैक्स और डेप्रिसिएशन से पहले की कमाई) में 40% तक की बढ़ोतरी हो सकती है। Goldman Sachs का मानना है कि मौजूदा शेयर प्राइस में यह पूरी तरह से शामिल नहीं है। हालांकि, CNBC-TV18 की रिपोर्ट के बाद आज स्टॉक में गिरावट आई है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि MDR लागू करने की तारीखें आगे बढ़ाई जा सकती हैं। इसमें पोस्टपेड के विस्तार और वॉलेट के संभावित रीबैलेंसिंग से Paytm की कमाई और मल्टीपल्स में बढ़ोतरी की संभावना दिख रही है। साथ ही, UPI मार्केट शेयर कैप लागू करने की अगली समय-सीमा दिसंबर 2026 है, जो कंपनी के लिए एक अहम घटना हो सकती है।
गोल्डमैन सैक्स ने कहा है कि उसने अपने अनुमानों में UPI MDR को शामिल किया है और स्टॉक के लिए प्रति शेयर आय (EPS) के अनुमान को 39% तक बढ़ा दिया है।
सूत्रों ने CNBC-TV18 को बताया कि MDR को लागू करने में कुछ महीनों की देरी का अनुरोध किया गया है और इस प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है।
यहीं कारण है कि गुरुवार को Paytm, Pine Labs और OneMowbikwik Systems जैसे पेमेंट एग्रीगेटर्स के शेयरों में 10% तक की गिरावट आई।
23 एनालिस्ट Paytm को कवर करते हैं और अब किसी ने भी इस स्टॉक पर "Sell की रेटिंग नहीं दी है। 18 एनालिस्ट ने "Buy" की रेटिंग दी है और 5 अन्य ने इस पर "Hold" की सलाह दी है।
Paytm के शेयर, जो इंट्राडे में ₹1,558.8 के निचले स्तर पर आ गए थे, अब उस निचले स्तर से उबर रहे हैं और 4.7% की गिरावट के साथ ₹1,650.4 पर ट्रेड कर रहे हैं। इस साल अब तक स्टॉक में 28% की बढ़त हुई है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।