Get App

Paytm के शेयर टूटने से विजय शेखर शर्मा की हिस्सेदारी की वैल्यू 1 अरब डॉलर से नीचे

Paytm के शेयर 18 नवंबर 2021 को शेयर बाजार में लिस्ट हुए थे और उसके बाद अब तक यह 63% तक गिर चुका है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 15, 2022 पर 3:29 PM
Paytm के शेयर टूटने से विजय शेखर शर्मा की हिस्सेदारी की वैल्यू 1 अरब डॉलर से नीचे
Paytm का शेयर गिरने से निवेशकों को करीब 85,000 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है

Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा की कंपनी में स्टेक वैल्यू घटकर 1 अरब डॉलर से नीचे आ गई है। लिस्टिंग के बाद से ही Paytm के शेयरों में गिरावट जारी है जिसकी वजह से विजय शेखर के स्टेक की वैल्यू गिर गई है। Paytm की पेरेंट कंपनी One97 कम्युनिकेशंस है। 15 फरवरी को BSE पर इसके शेयर 2.77% गिरकर 840.05 रुपए के रिकॉर्ड लो लेवल पर आ गए हैं।

Paytm की लिस्टिंग के बाद पिछले तीन महीनों में विजय शेखर शर्मा के शेयरों की वैल्यू 1.5 अरब डॉलर तक घट गई है। लिस्टिंग के बाद से हर दिन शर्मा को 128 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

Paytm में शर्मा की हिस्सेदारी की वैल्यू फिलहाल 99.80 करोड़ डॉलर है। पिछले तीन महीनों में यह 1.59 अरब डॉलर घट चुका है। Forbes की बिलिनेयर लिस्ट के मुताबिक, विजय शेखर शर्मा की वेल्थ फिलहाल 1.3 अरब डॉलर है।

कंपनी के एक प्रवक्ता के मुताबिक दिसंबर तिमाही तक One97 कम्युनिकेशंस में शर्मा के पास 5.76 करोड़ शेयर यानी करीब 8.9% हिस्सेदारी है। इसके अलावा एक्सिस ट्रस्टी सर्विसेज के पास 3.09 करोड़ यानी 4.8% शेयर है। एक्सिस ट्रस्टी ने ये शेयर शर्मा के लिए ही खरीदे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें