Paytm की रेटिंग इस कारण हुई डबल अपग्रेड, आगे भी है गुंजाइश, इस भाव तक ऊपर चढ़ेगा शेयर

Paytm Share Price: पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) के शेयरों में आज जोरदार तेजी दिखी। इसकी एक वजह ये रही कि ब्रोकरेज फर्म एक्सिस कैपिटल ने इसकी रेटिंग को डबल अपग्रेड किया और टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है। ब्रोकरेज फर्म का तो कहना है कि अभी और अपग्रेड किया जा सकता है। जानिए ब्रोकरेज फर्म ने एक ही बार में इसे दो स्टेप ऊपर क्यों चढ़ाया, आगे अपग्रेड के आसार कैसे बन रहे और फिलहाल टारगेट प्राइस क्या है?

अपडेटेड Oct 15, 2025 पर 4:06 PM
Story continues below Advertisement
ब्रोकरेज फर्म एक्सिस कैपिटल ने एक ही झटके में पेमेंट्स एग्रीगेटर Paytm की पैरेंट कंपनी One97 Communications की रेटिंग को दो स्टेप ऊपर कर दिया और रिड्यूस से डबल अपग्रेड कर खरीदारी कर दी। सिर्फ यही नहीं, ब्रोकरेज फर्म ने इसका टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया है।

Paytm Share Price: चौतरफा खरीदारी के माहौल में आज पेटीएम के शेयरों को लेकर मार्केट में तगड़ा जोश दिखा। ब्रोकरेज फर्म एक्सिस कैपिटल ने एक ही झटके में पेमेंट्स एग्रीगेटर पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) की रेटिंग को दो स्टेप ऊपर कर दिया और रिड्यूस से डबल अपग्रेड कर खरीदारी कर दी। सिर्फ यही नहीं, ब्रोकरेज फर्म ने इसका टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया है। इसका असर पेटीएम के शेयरों की चाल पर दिखा और आज 3% से अधिक उछल गया। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 2.65% के उछाल के साथ ₹1277.30 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 3.15% उछलकर ₹1283.60 के भाव तक पहुंच गया था।

Paytm के शेयरों का अब क्या है टारगेट प्राइस?

घरेलू ब्रोकरेज फर्म एक्सिस कैपिटल ने पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस की रेटिंग को डबल अपग्रेड कर रिड्यूस से अपग्रेड कर बाय कर दिया। ब्रोकरेज फर्म ने इसका टारगेट प्राइस ₹950 से 57.89% बढ़ाकर ₹1,500 कर दिया है। यह पेटीएम के शेयरों के लिए दूसरा सबसे हाई टारगेट प्राइस है। पेटीएम के शेयरों का हाइएस्ट टारगेट प्राइस ₹2,074 है जिसे वेंचुरा सिक्योरिटीज ने फिक्स किया है।


ब्रोकरेज फर्म ने क्यों किया पेटीएम को डबल अपग्रेड?

एक्सिस कैपिटल का मानना है कि बड़े मर्चेंट पेमेंट प्लेयर्स अब मजबूत कमाई के दौर में प्रवेश कर रहे हैं। पेटीएम को ऑनलाइन और ऑफलाइन कारोबारियों के लिए अनुकूल प्राइसिंग माहौल, मार्जिन में सुधार, ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) में UPI की हिस्सेदारी का स्थिर होना, क्रेडिट-लिंक्ड प्रोडक्ट्स की बढ़ती हिस्सेदारी, स्पष्ट नियामकीय ढांचा, और लंबे समय से चले आ रहे कारोबारी संबंध से इसे सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि पेटीएम का फोकस अब स्थिर कारोबार से ग्रोथ पर हो गया और यह नए प्रोडक्ट्स और फ्रंटलाइन स्टाफ में नए निवेश कर रही है।

ब्रोकरेज फर्म ने वित्त वर्ष 2027 के लिए कंपनी के ऑपरेटिंग प्रॉफिट के अनुमान को 33% और वित्त वर्ष 2028 के लिए 46% बढ़ा दिया है। बेहतर पेमेंट मार्जिन, वित्तीय सर्विसेजकी बढ़ोतरी और ऑपरेटिंग एक्सपेंडिचर पर सख्ती के दम पर ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि इसका ऑपरेटिंग मार्जिन वित्त वर्ष 2028 तक बढ़कर 15% पर पहुंच सकता है जोकि इस वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2025 में 3.7% पर था। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि बाय नाऊ-पे लेटर (BNPL) के दम पर इसकी रेटिंग और भी अपग्रेड हो सकती है। हालांकि रिस्क की बात करें तो लेंडिंग बिजनेस में खराब होती एसेट क्वालिटी से इसे झटका भी लग सकता है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

पेटीएम के शेयर पिछले साल 11 मार्च 2025 को एक साल के निचले स्तर ₹652.30 पर थे। इस निचले स्तर से छह महीने में यह 98.79% उछलकर पिछले महीने की शुरुआत में 4 सितंबर 2025 को एक साल के हाई ₹1296.70 पर पहुंच गया था। अब आगे की बात करें तो इसे कवर करने वाले 19 एनालिस्ट्स में से 11 ने इसे खरीदारी, पांच ने होल्ड और तीन ने सेल रेटिंग दी है। इसके शेयरों का हाइएस्ट टारगेट प्राइस ₹2,074 है।

Midwest IPO: खुल गया ₹451 करोड़ का आईपीओ, निवेश से पहले समझें ये 10 अहम बातें

Mutual Funds की सितंबर में बिग शॉपिंग, इन शेयरों को पोर्टफोलियो में किया शॉमिल, तो ये हुए बाहर

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।