थर्ड-पार्टी UPI ऐप बनने की मंजूरी से Paytm 5% के अपर सर्किट पर, मॉर्गन स्टैनली को यहां से 55% से ज्यादा तेजी आने की उम्मीद

Paytm share price : मॉर्गन स्टेनली के एनालिस्ट इस कदम को उम्मीदों के अनुरूप हुआ एक सकारात्मक विकास मानते हैं। स्टॉक को कुछ राहत मिल सकती है क्योंकि एनपीसीआई ने इसके यूजर्स को ऐप पर यूपीआई का इस्तेमाल करके लेनदेन करने के लिए हरी झंडी दे दी है। इस साल अब तक पेटीएम का स्टॉक 44 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है। 16 फरवरी, 2024 को यह 318 रुपये प्रति शेयर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर भी पहुंच गया था

अपडेटेड Mar 15, 2024 पर 1:04 PM
Story continues below Advertisement
हाल ही में आरबीआई द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक के कुछ कामों पर प्रतिबंध लगाने के कारण पेटीएम का स्टॉक दिन-ब-दिन निचले सर्किट को हिट कर रहा था

Paytm share price : पेटीएम का संचालन करने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) के शेयर 15 मार्च को 370 रुपये प्रति शेयर पर 5 फीसदी के अपर सर्किट को हिट करते दिखे। बता दें कि नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने कंपनी को यूनिफाइड पेमेंट इंटरफ़ेस (यूपीआई) पर थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर (टीपीएपी) के रूप में काम करने की अनुमति दी है। इस खबर के बाद आज ये शेयर जोश में है।

मॉर्गन स्टेनली ने दी 'equal-weight' कॉल

यह खबर मॉर्गन स्टेनली के विश्लेषकों को भी पसंद आई है। उन्होंने वन97 कम्युनिकेशंस के लिए 555 रुपये टारगेट देते हुए इसको 'equal-weight' कॉल दी है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि इस स्टॉक में मौजूदा स्तर से 57 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।


हाल ही में आरबीआई द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक के कुछ कामों पर प्रतिबंध लगाने के कारण पेटीएम का स्टॉक दिन-ब-दिन निचले सर्किट को हिट कर रहा था। हालांकि, अब इस स्टॉक को कुछ राहत मिल सकती है क्योंकि एनपीसीआई ने इसके यूजर्स को ऐप पर यूपीआई का इस्तेमाल करके लेनदेन करने के लिए हरी झंडी दे दी है। इस साल अब तक पेटीएम का स्टॉक 44 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है। 16 फरवरी, 2024 को यह 318 रुपये प्रति शेयर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर भी पहुंच गया था।

टीपीएपी ( थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर) मंजूरी मोबाइल वॉलेट, स्टोर ऐप्स या भुगतान के लिए यूपीआई का उपयोग करने वाले किसी दूसरे सिस्टम का इस्तेमाल करके यूपीआई भुगतान में मदद करेगा। NPCI UPI प्लेटफॉर्म संचालित करता है। टीपीएपी यूपीआई के सेटअप का उपयोग करते हैं और लेनदेन को पूरा करने के लिए पेमेंट सर्विस (पीएसपी) और बैंकों के साथ मिलकर काम करते हैं।

एनपीसीआई की ये मंजूरी पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर आरबीआई के प्रतिबंध लागू होने से एक दिन पहले आई है। चार बैंक - एसबीआई, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और यस बैंक पेटीएम के लिए पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर के रूप में काम करेंगे।

मॉर्गन स्टेनली  की राय

मॉर्गन स्टेनली के एनालिस्ट इस कदम को उम्मीदों के अनुरूप हुआ एक सकारात्मक विकास मानते हैं। इस ब्रोकरेज फर्म ने कहा, "हम फरवरी 2024 के दौरान कंपनी के कारोबार पर पड़े प्रभाव के बारे में अपडेट आने का इंतजार कर रहे हैं। चूंकि पेटीएम पेमेंट्स बैंक का कारोबार दूसरे बैंकों में चला गया है ऐसे हम कंपनी के ताजे आंकड़ों पर नजर रखे हुए हैं ।"

इस बीच, एनपीसीआई ने पेटीएम को सभी मौजूदा हैंडल और मैंडेट को जल्द से जल्द नए पीएसपी बैंकों में शिफ्ट करने की सलाह दी है। एक PSP बैंक, अपने ऐप या दूसरी सेवा का इस्तेमाल करके, ग्राहकों को UPI के लिए साइन अप करने में मदद करता है। यह उनके बैंक खातों को उनकी यूपीआई आईडी से जोड़ता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।