Paytm के शेयरों में 5% का उछाल, PPSL में निवेश के लिए सरकार से मिली मंजूरी

Paytm Share Price: जनवरी 2024 में RBI ने पेटीएम पेमेंट बैंक पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए थे। इसका असर कंपनी के शेयरों में भी देखने को मिला था और इसमें भारी गिरावट आई थी। हालांकि, अब इसमें रिकवरी भी देखने को मिल रही है। पिछले 6 महीने में स्टॉक ने 35 फीसदी का रिटर्न दिया है

अपडेटेड Aug 29, 2024 पर 2:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Paytm की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयरों में आज 29 अगस्त को 5 फीसदी तक की तेजी देखी गई।

Paytm Share: पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयरों में आज 29 अगस्त को 5 फीसदी तक की तेजी देखी गई। इस समय यह स्टॉक 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 546.55 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, फिनटेक कंपनी को पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज (PPSL) में डाउनस्ट्रीम निवेश के लिए मंजूरी मिल गई है। इस खबर के बाद आज कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी देखी गई। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 34,778 करोड़ रुपये हो गया है।

PA लाइसेंस के लिए फिर से अप्लाई करेगी Paytm

पेटीएम ने पेमेंट एग्रीगेटर (PA) लाइसेंस के लिए फिर से आवेदन करने का इरादा भी दिखाया है। एनालिस्ट्स का मानना ​​है कि रेगुलेटरी चिंताओं में कमी पेटीएम के लिए पॉजिटिव है। पेटीएम ने कहा, "हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि PPSL को भारत सरकार, वित्त मंत्रालय, डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज से 27 अगस्त 2024 के पत्र के माध्यम से PPSL में डाउनस्ट्रीम निवेश के लिए मंजूरी मिल गई है। इस मंजूरी के साथ PPSL अपने PA आवेदन को फिर से जमा करने के लिए आगे बढ़ेगा।"


पेटीएम ने कहा कि PPSL मौजूदा पार्टनर्स को ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेशन सर्विसेज मुहैया करना जारी रखेगा। कंपनी ने कहा, "हम कंप्लायंस-फर्स्ट एप्रोच और उच्चतम रेगुलेटरी स्टैंडर्ड को बनाए रखने के लिए कमिटेड हैं। एक घरेलू भारतीय कंपनी के रूप में पेटीएम इंडियन फाइनेंशियल इकोसिस्टम में योगदान देने और उसे आगे बढ़ाने पर फोकस्ड है।"

6 महीने में 35% चढ़ा Paytm का शेयर

पिछले एक महीने में पेटीएम के शेयरों में करीब 11 फीसदी की तेजी आई है। वहीं, पिछले 6 महीने में स्टॉक ने 35 फीसदी का रिटर्न दिया है। हालांकि, जनवरी 2024 में RBI की सख्ती के बाद कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई थी। इसके चलते इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 15 फीसदी की गिरावट आई है।

Paytm Payments Bank पर RBI की सख्ती से सहमीं फिनटेक कंपनियां, ज्यादातर फर्मों ने IPO लाने की योजना टाली

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।