Paytm Share: पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयरों में आज 29 अगस्त को 5 फीसदी तक की तेजी देखी गई। इस समय यह स्टॉक 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 546.55 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, फिनटेक कंपनी को पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज (PPSL) में डाउनस्ट्रीम निवेश के लिए मंजूरी मिल गई है। इस खबर के बाद आज कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी देखी गई। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 34,778 करोड़ रुपये हो गया है।
