पेटीएम (Paytm) की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) के शेयर बुधवार को दिन के कारोबार के दौरान करीब 4 प्रतिशत गिर गया। हालांकि बाद में यह थोड़ा ऊपर उठकर 3.51 पर्सेंट की गिरावट के साथ 1,640.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

पेटीएम (Paytm) की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) के शेयर बुधवार को दिन के कारोबार के दौरान करीब 4 प्रतिशत गिर गया। हालांकि बाद में यह थोड़ा ऊपर उठकर 3.51 पर्सेंट की गिरावट के साथ 1,640.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ।
यह लगातार चौथा कारोबारी दिन है, जब Paytm के शेयरों में गिरावट जारी रही। कमजोर लिस्टिंग के बाद पेटीएम के शेयरों में कुछ रिकवरी देखी गई थी। हालांकि अब पेटीएम के काउंटर पर एक बार फिर से बिकवाली का दबाव देखा जा रहा है।
पेटीएम का आईपीओ देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ था और यह पूरा सब्सक्राइब भी हुआ था। हालांकि इसे निवेशकों की तरफ से उस तरह की प्रतिक्रिया नहीं मिली, जैसा हाल में आए कई दूसरी कंपनियों के आईपीओ को मिला। पेटीएम के आईपीओ को कुल 1.9 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। पेटीएम के शेयर 18 नवंबर को शेयर बाजारों में अपने 2,150 रुपये के इश्यू प्राइस से 9 पर्सेंट कम पर लिस्ट हुए थे।
William O' Neil के मयूरेश जोशी का पेटीएम शेयरों पर 'न्यूट्रल' रुख है। हमारे सहयोगी चैनल CNBC-TV18 के साथ बातचीत में, उन्होंने इस स्टॉक के लिए देखो और इंतजार करो की नीति अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा, "एक आईपीओ के लिए बेस बनाने में कुछ हफ्ते लगते हैं और उन कुछ हफ्तों में यह तय किया जाता कि डिमांड और सप्लाई से जुड़े समीकरण किस तरह काम कर रहे हैं। पेटीएम की ग्रॉस मर्चंडाइज वैल्यू (GMV) बढ़ रही है, लेकिन इसके साथ ही इसे कड़े कॉम्पिटीशन का भी सामना करना पड़ रहा है।"
Paytm के शेयरों का लिस्टिंग के दिन से अब तक कैसा रहा है प्रदर्शन इस चार्ट से समझिए-
पिछले हफ्ते One97 Communications ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए, जिसमें उसने बताया कि कंपनी ने जुलाई-सितंबर तिमाही में 473 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया है। यह घाटा पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही से करीब 8.5% और इसके ठीक पिछली तिमाही की तुलना में 24 पर्सेंट अधिक था।
हालांकि इस दौरान कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 63.6 पर्सेंट की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 1,086.4 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर Paytm का रेवेन्यू 22 पर्सेंट बढ़ा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।