Get App

Paytm के शेयर 9% फिसले, पेटीएम के स्टॉक्स में ब्लॉक डील का असर

पेटीएम के शेयरों में लॉक-इन पीरियड (Lock-in Period) इस हफ्ते खत्म हो गया है। इससे पेटीएम के शेयरों में आईपीओ से पहले निवेश करने वाले इनवेस्टर्स अपने शेयर बेच सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 17, 2022 पर 3:52 PM
Paytm के शेयर 9% फिसले, पेटीएम के स्टॉक्स में ब्लॉक डील का असर
SoftBank ने पेटीएम में कुल 1.6 अरब डॉलर का निवेश किया था।

Paytm के शेयरों में एक के बाद एक कई बड़ी ब्लॉक डील हुई है। इसका असर पेटीएम के शेयरों पर 17 नवंबर को देखने को मिला। मार्केट खुलते ही पेटीएम के शेयर दबाव में आ गए। सुबह 9:30 बजे पेटीएम के शेयर का प्राइस 8.60 फीसदी गिरकर 549.80 रुपये पर था।

17 नवंबर सुबह में बाजार खुलने पर One97 Communications में 2.95 करोड़ शेयरों की ब्लॉक डील हुई। यह पेटीएम की 4.5 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। ब्लूमबर्ग ने यह खबर दी है। हालांकि, अभी इन शेयरों को खरीदने और बेचने वाले इनवेस्टर्स के बारे में पता नहीं चल पाया है। लेकिन, माना जा रहा है कि सॉफ्टबैंक ने अपनी हिस्सेदारी पेटीएम में बेची होगी। वन97 कम्युनिकेशंस Paytm नाम से फाइनेंशियल सर्विसेज ऑफर करती है।

यह भी पढ़ें : Berger Paints की कुल 50.09% हिस्सेदारी का UK Paints India ने किया अधिग्रहण, जानें डिटेल

ब्लॉक डील के बाद पेटीएम के शेयर 17 नवंबर की सुबह कमजोर खुले। फिर, 9.3 फीसदी तक गिरकर 545.55 रुपये पर पहुंच गए। यह 26 जुलाई के बाद पेटीएम के शेयरों का सबसे कम प्राइस है। इससे पहले ब्लूमबर्ग ने खबर दी थी कि सॉफ्टबैंक Paytm में 21.5 करोड़ डॉलर के अपने शेयर बेचना चाहती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें