Get App

Paytm का स्टॉक्स 5% टूटा, क्या अभी निवेश करने पर होगी तगड़ी कमाई?

पेटीएम का स्टॉक 20 मार्च को 6 फीसदी तक गिर गया। इसकी वजह ब्रोकरेज फर्मों की रिपोर्ट है। ब्रोकरेज फर्मों का कहना है कि शॉर्ट टर्म में फाइनेंशियल डिस्ट्रिब्यूशन बिजनेस के लिए स्थितियां मुश्किल दिख रही हैं। इसका असर पेटीएम के प्रदर्शन पर पड़ सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 20, 2025 पर 12:21 PM
Paytm का स्टॉक्स 5% टूटा, क्या अभी निवेश करने पर होगी तगड़ी कमाई?
कंपनी का स्टॉक आईपीओ के प्राइस से अब भी 64 फीसदी नीचे है।

वन97 कम्युनिकेशंस के शेयरों में 20 मार्च को बड़ी गिरावट देखने को मिली। मार्केट ओपन होने के थोड़ी देर बाद यह स्टॉक 6 फीसदी तक गिर गया। हालांकि, बाद में इसमें थोड़ी रिकवरी आई। 11:41 बजे यह 4.71 फीसदी गिरकर 726.95 रुपये पर चल रहा था। कंपनी पेटीएम नाम से वित्तीय सेवाएं देती है। कंपनी के शेयरों में गिरावट की वजह ब्रोकरेज फर्मों की रिपोर्ट है। कुछ ब्रोकरेज फर्मों ने पेटीएम के शेयरों पर 'न्यूट्रल' और 'होल्ड' रेटिंग्स दी हैं।

फाइनेंशियल डिस्ट्रिब्यूशन बिजनेस के लिए स्थितियां मुश्किल

ब्रोकरेज फर्मों का मानना है कि शॉर्ट टर्म में फाइनेंशियल डिस्ट्रिब्यूशन बिजनेस के लिए स्थितियां मुश्किल दिख रही हैं। इसका असर Paytm के प्रदर्शन पर पड़ सकता है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने पेटीएम के स्टॉक पर 'होल्ड' रेटिंग दी है। उसने इसके शेयरों के 850 रुपये का टारगेट दिया है। इसका मतलब है कि 19 मार्च के क्लोजिंग प्राइस से यह स्टॉक 11 फीसदी तक चढ़ सकता है। ब्रोकरेज फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सरकार ने कम वैल्यू के UPI P2M ट्रांजेक्शंस के लिए 1,500 करोड़ रुपये का इनसेंटिव दिया है, जो पिछले साल के मुकाबले आधा है।

EBITDA अनुमान से कम रह सकता है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें