Get App

PB Fintech Share 8% चढ़ा, IRDAI से एक मंजूरी ने दी किक

PB Fintech Share Price: पीबी फिनटेक शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 1050.10 रुपये और निचला स्तर 481 रुपये है। शेयर का अपर प्राइस बैंड 1118.20 रुपये और लोअर प्राइस बैंड 745.50 रुपये है। सर्किट लिमिट 20 प्रतिशत है। Q3 में कंपनी के कोर ऑनलाइन मार्केटप्लेस पॉलिसीबाजार और पैसाबाजार से रेवेन्यू 39 प्रतिशत बढ़कर 593 करोड़ रुपये रहा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 19, 2024 पर 4:28 PM
PB Fintech Share 8% चढ़ा, IRDAI से एक मंजूरी ने दी किक
PB Fintech Share के लिए सर्किट लिमिट 20 प्रतिशत है।

PB Fintech Share Price: पॉलिसीबाजार और पैसाबाजार प्लेटफॉर्म की ओनर पीबी फिनटेक के शेयरों में 19 फरवरी को 10 प्रतिशत तक का उछाल देखा गया। शुक्रवार 16 फरवरी को कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया था कि मार्केट रेगुलेटर IRDAI (Insurance Regulatory and Development Authority of India) ने कंपनी की सब्सिडियरी पॉलिसीबाजार इंश्योरेंस ब्रोकर्स (Policybazaar Insurance Brokers) के लाइसेंस को डायरेक्ट इंश्योरेंस ब्रोकर से कंपोजिट इंश्योरेंस ब्रोकर में अपग्रेड किया है।

इससे अब यह रिइंश्योरेंस प्रोडक्ट भी बेच सकेगी। कंपोजिट इंश्योरेंस ब्रोकर के पास साधारण बीमा और स्वास्थ्य बीमा प्रोडक्ट बेचने के साथ-साथ रिइंश्योरेंस प्रोडक्ट बेचने का भी अधिकार होता है।बीएसई पर सुबह PB Fintech शेयर बढ़त के साथ 966.15 रुपये पर खुला और जल्द ही पिछले बंद भाव से 10 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज करता हुआ 1029 रुपये के हाई तक चला गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर 7.7 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1003.60 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप बीएसई पर 45467 करोड़ रुपये हो चुका है।

एक साल में 90% चढ़ा पीबी फिनटेक शेयर

शेयर के रिटर्न की बात करें तो पीबी फिनटेक ने पिछले 1 साल में 90 प्रतिशत और 6 महीने में 29 प्रतिशत की मजबूती देखी है। पीबी फिनटेक शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 1050.10 रुपये और अपर प्राइस बैंड 20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1118.20 रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें