Get App

PB Fintech के शेयर में दिखी 5% तेजी, ब्रोकरेज Citi से मिली Buy रेटिंग

PB Fintech Share Price: ब्रोकरेज को उम्मीद है कि पीबी फिनटेक के रिटेल प्रोटेक्शन, रिटेल हेल्थ और सेविंग्स बिजनेस में ग्रोथ बनी रहेगी। पीबी फिनटेक पर कवरेज करने वाले 20 एनालिस्ट्स में से 8 ने स्टॉक पर "बाय" रेटिंग दी है। 3 ने "होल्ड" कहा है, जबकि अन्य 9 ने "सेल" रेटिंग दी है

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 23, 2025 पर 3:55 PM
PB Fintech के शेयर में दिखी 5% तेजी, ब्रोकरेज Citi से मिली Buy रेटिंग
PB Fintech अपने नए वेंचर में 10 करोड़ डॉलर के संभावित निवेश पर विचार कर रही है।

PB Fintech Stock Price: Policybazaar प्लेटफॉर्म की पेरेंट कंपनी पीबी फिनटेक के शेयर में 23 जनवरी को दिन में लगभग 6 प्रतिशत तक तेजी दिखी और बीएसई पर कीमत 1703.85 रुपये के हाई तक चली गई। कारोबार बंद होने पर शेयर 5 प्रतिशत तेजी के साथ 1688.60 रुपये पर सेटल हुआ। ब्रोकरेज फर्म सिटी ने इस शेयर को 90-डे पॉजिटिव कैटलिस्ट वॉच में डाल दिया है। सिटी, पीबी फिनटेक में संभावनाओं को लेकर आशावादी बनी हुई है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए "बाय" रेटिंग के साथ 2,000 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है।

ब्रोकरेज को उम्मीद है कि पीबी फिनटेक के रिटेल प्रोटेक्शन, रिटेल हेल्थ और सेविंग्स बिजनेस में ग्रोथ बनी रहेगी। यह मीडियम से लॉन्ग टर्म रेवेन्यू और प्रॉफिटेबिलिटी को लेकर ज्यादा विजिबिलिटी उपलब्ध कराती है। कंपनी की हाइब्रिड/फिजि-टल रणनीति को प्रभावी ढंग से एग्जीक्यूट करने की क्षमता सिटी को लाइफ सेविंग्स और हाई टिकट रिटेल हेल्थ बिजनेस को बढ़ाने की पीबी फिनटेक की क्षमता के बारे में आश्वस्त करती है।

वित्तीय वर्ष 2027 के लिए मुनाफे के गाइडेंस को दोहराया

सिटी के अनुसार, PB Fintech के मैनेजमेंट ने वित्तीय वर्ष 2027 के लिए ₹1,000 करोड़ के अपने शुद्ध मुनाफे के गाइडेंस को भी दोहराया है। साथ ही अपने नए वेंचर में 10 करोड़ डॉलर के संभावित निवेश पर भी विचार कर रही है। यह निवेशकों की भावना को और अधिक मजबूती देगा। पीबी फिनटेक पर कवरेज करने वाले 20 एनालिस्ट्स में से 8 ने स्टॉक पर "बाय" रेटिंग दी है। 3 ने "होल्ड" कहा है, जबकि अन्य 9 ने "सेल" रेटिंग दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें