Get App

PB Fintech Share Price: 2 दिन तेजी के बाद पॉलिसीबाजार की पेरेंट का शेयर फिर फिसला, नोमुरा ने 31% घटाया टारगेट प्राइस

PB Fintech Share Price: नोमुरा ने PB फिनटेक के पॉइंट ऑफ सेल्स पर्सन बिजनेसेज के प्रीमियम अनुमानों में कटौती की है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी इस सेगमेंट से बाहर निकल सकती है। नोमुरा का अब मानना है कि वित्त वर्ष 2026-2030 के दौरान PB फिनटेक का कैश फ्लो 13.2% की CAGR से बढ़ेगा

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Oct 08, 2026 पर 4:16 PM
PB Fintech Share Price: 2 दिन तेजी के बाद पॉलिसीबाजार की पेरेंट का शेयर फिर फिसला, नोमुरा ने 31% घटाया टारगेट प्राइस
PB Fintech का शेयर 24 सितंबर से लेकर 5 अक्टूबर तक 48 प्रतिशत टूटा।

ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने पॉलिसीबाजार की पेरेंट कंपनी PB फिनटेक लिमिटेड के शेयरों के लिए प्राइस टारगेट में लगभग 31% की कटौती की है। टारगेट को ₹1,590 से घटाकर ₹1,100 प्रति शेयर कर दिया है। रेटिंग "न्यूट्रल" रखी है। ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष 2028 और 2029 के लिए PB फिनटेक के नेट प्रॉफिट अनुमानों में भी क्रमशः 72% और 51% की कटौती की है। 2 दिन तेजी देखने के बाद 8 अक्टूबर को PB फिनटेक का शेयर फिर से लाल निशान में है।

दिन में BSE पर कीमत पिछले बंद भाव से 4 प्रतिशत तक गिरकर 995.05 के लो तक गई। बाद में शेयर 997 रुपये पर बंद हुआ। शेयर में 24 सितंबर से लेकर 5 अक्टूबर तक लगातार गिरावट रही थी। इन 7 कारोबारी सत्रों में यह 48 प्रतिशत नीचे आया। इंश्योरेंस रेगुलेटर IRDAI का डिस्ट्रीब्यूशन सुधारों पर नया ड्राफ्ट आने के बाद शेयर में जबरदस्त बिकवाली हुई थी। माना जा रहा है कि कमीशन को लेकर ड्राफ्ट पेपर में प्रस्तावित कटौती से PB Fintech को सबसे ज्यादा नुकसान होगा, क्योंकि इन टेक-रेट पर कॉल सेंटर की लागत नहीं निकल पाएगी।

अकेले 24 सितंबर को PB फिनटेक के शेयर ने 36 प्रतिशत की भारी गिरावट देखी। शेयर 6 और 7 अक्टूबर के दौरान 6 प्रतिशत उछला। बता दें कि इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने कुछ स्ट्रक्चरल सुधारों का प्रस्ताव दिया है। इनका मकसद इंश्योरेंस की लागत कम करना, उन लोगों तक कवरेज पहुंचाना जिन्हें अभी तक यह सुविधा नहीं मिली है, और इस सेक्टर को टिकाऊ विकास की राह पर वापस लाना है।

PB Fintech पर नोमुरा के तर्क

सब समाचार

+ और भी पढ़ें