MSCI Global Standard Index Rejig: एमएससीआई (MSCI) ने अपने ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में पॉलिसीबाजार की पैरेंट कंपनी पीबी फिनटेक (PB Fintech), थर्मैक्स (Thermax), सुंदरम फाइनेंस (Sundaram Finance) और केनरा बैंक (Canara Bank) के शेयरों का शामिल किया है। इस बदलाव के बाद आज 15 मई को कारोबार के दौरान इन कंपनियों के शेयरों में 4 से 9 फीसदी तक की तेजी आई। दूसरी ओर, पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस को MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स से बाहर निकाल दिया गया है, जिसके चलते इसके शेयर शुरुआती कारोबार में लाल निशान में चले गए। Paytm को अब MSCI के स्मॉलकैप इंडेक्स में जगह मिली है।
