PC Jeweller Q2 Update: रेवेन्यू 28% बढ़ा, कर्ज मुक्त हुई ज्वेलरी कंपनी; बकाया ₹142 करोड़ भी मिले

PC Jeweller Q2 Update: ज्वेलरी कंपनीPC Jeweller की तिमाही में रेवेन्यू 28% बढ़ा और कंपनी कर्ज मुक्त हो गई। एक्सपोर्ट देनदारों से 142 करोड़ रुपये मिले। 500 करोड़ रुपये की फंडिंग भी पूरी हुई। अब ब्याज बचत और मजबूत बैलेंस शीट से कंपनी की आगे की ग्रोथ पर नजर रहेगी।

अपडेटेड Oct 07, 2026 पर 10:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
30 सितंबर को खत्म तिमाही में PC Jeweller ने सभी बैंकों का बकाया कर्ज चुका दिया।

PC Jeweller Q2 Update: ज्वेलरी कंपनी PC Jeweller ने 30 सितंबर 2026 को खत्म तिमाही में दमदार ग्रोथ दर्ज की। कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर करीब 28% बढ़ा।

कंपनी को बकाया एक्सपोर्ट रिसीवेबल्स से भी करीब 142 करोड़ रुपये मिले। एक्सपोर्ट देनदारों के साथ बातचीत के बाद इस रकम की वसूली शुरू हुई है।

PC Jeweller हुई कर्ज मुक्त


30 सितंबर को खत्म तिमाही में PC Jeweller ने सभी बैंकों का बकाया कर्ज चुका दिया। खास बात यह है कि कंपनी ने यह भुगतान तय समय से पहले किया। और अब वह पूरी तरह से कर्ज मुक्त है।

कंपनी के मुताबिक, अब ब्याज का खर्च बचेगा। इसका फायदा आगे कंपनी के मुनाफे को मिल सकता है। इससे बैलेंस शीट भी मजबूत होगी।

एक्सपोर्ट से मिले 142 करोड़ रुपये

PC Jeweller को तिमाही के दौरान बकाया एक्सपोर्ट देनदारों से करीब 142 करोड़ रुपये मिले। कंपनी ने कहा कि एक्सपोर्ट रिसीवेबल्स के मामले को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश सफल रही। एक्सपोर्ट देनदारों के साथ मामला सुलझ गया है।

इसके साथ ही बकाया एक्सपोर्ट रकम की वसूली शुरू हो गई है। तिमाही में मिली 142 करोड़ रुपये की रकम इसी प्रक्रिया का हिस्सा है।

500 करोड़ रुपये की फंडिंग पूरी

PC Jeweller ने 24 सितंबर 2026 को प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए 500 करोड़ रुपये तक की फंडिंग पूरी की।

इसमें इक्विटी शेयर और वारंट जारी किए गए। कंपनी ने बताया कि प्रमोटर बलराम गर्ग को अलॉट किए गए सभी वारंट के इक्विटी शेयरों में कन्वर्जन के बाद यह फंडरेजिंग पूरी हुई।

बिजनेस अपडेट के आंकड़े प्रोविजनल

कंपनी ने कहा कि बिजनेस अपडेट में दिए गए वित्तीय आंकड़े प्रोविजनल हैं। इनकी अभी कंपनी के वैधानिक ऑडिटर की ओर से सीमित समीक्षा होनी बाकी है।

PC Jeweller का शेयर 7 अक्टूबर को BSE पर 13.15 रुपये पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले 1.62% चढ़ा। पिछले 6 महीने में इसने 55.99% का रिटर्न दिया है।

Senco Gold Q2 Update: ज्वेलरी कंपनी का रेवेन्यू 31% बढ़ा, स्टोर का नेटवर्क 215 तक पहुंचा

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।