PC Jeweller Share Price: आदित्य कुमार हलवासिया ने खरीदे ₹73 करोड़ के शेयर, 17% उछली कीमत; 52 वीक का नया हाई क्रिएट

PC Jeweller Share Price: डील प्रति शेयर 14.43 रुपये के भाव पर हुई और कुल वैल्यू 73.59 करोड़ रुपये रही। पीसी ज्वेलर सितंबर 2026 तिमाही में कर्ज मुक्त बन गई। कंपनी 14 बैंकों के समूह का पूरा बकाया चुका चुकी है

अपडेटेड Oct 16, 2026 पर 12:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
PC Jeweller के 12 राज्यों में करीब 50 स्टोर हैं।

ज्वेलरी सेक्टर की कंपनी पीसी ज्वेलर लिमिटेड के शेयरों में 16 अक्टूबर को दिन में 18.5 प्रतिशत तक की बंपर बढ़त दिखी। BSE पर शेयर ने 52 सप्ताह का नया हाई 17.13 रुपये क्रिएट किया। ऐसी खबर है कि कॉन्डोम कंपनी क्यूपिड के प्रमोटर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य कुमार हलवासिया ने पीसी ज्वेलर में बल्क डील के जरिए 5.1 करोड़ शेयर खरीदे हैं। ये शेयर कंपनी की 0.52 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं। डील प्रति शेयर 14.43 रुपये के भाव पर हुई और कुल वैल्यू 73.59 करोड़ रुपये रही।

शेयर में आए उछाल के बाद कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 16400 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। पीसी ज्वेलर के शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। कंपनी में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 39.10 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

21 अक्टूबर को जारी होंगे Q2 नतीजे


पीसी ज्वेलर अपने जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही और अप्रैल-सितंबर 2026 ​छमाही के वित्तीय नतीजे 21 अक्टूबर को जारी करने वाली है। कंपनी की अप्रैल-जून 2026 तिमाही में कुल इनकम 879.27 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 807.88 करोड़ रुपये थी। शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 37 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 221.88 करोड़ रुपये रहा। जून 2025 तिमाही में यह 161.93 करोड़ रुपये था।

पीसी ज्वेलर का शेयर 2 सप्ताह में 30 प्रतिशत और 3 महीनों में 60 प्रतिशत चढ़ा है। 6 महीनों में कीमत लगभग 80 प्रतिशत उछली है। 3 साल में शेयर 400 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त देख चुका है। शेयर BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है।

Tech Mahindra Share Price: Q2 नतीजों के बाद शेयर 7% तक उछला; अब क्या करें- बाय, सेल या होल्ड

कर्ज मुक्त बन चुकी है PC Jeweller

पीसी ज्वेलर लिमिटेड सितंबर 2026 तिमाही में कर्ज मुक्त बन गई। कंपनी 14 बैंकों के समूह का पूरा बकाया चुका चुकी है। पीसी ज्वेलर ने सितंबर 2024 में बैंकों के समूह के साथ अपने बकाए के निपटान के लिए एकबारगी निपटान (वन टाइम सेटलमेंट) समझौता किया था। इसके तहत नकद और इक्विटी के माध्यम से पेमेंट और सिक्योरिटीज व गिरवी रखी संपत्तियों को मुक्त करने जैसी शर्तें शामिल थीं।

पीसी ज्वेलर के 12 राज्यों में करीब 50 स्टोर हैं। कंपनी को कर्ज देने वाले 14 बैंकों के समूह में SBI, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, IDBI बैंक, करुर वैश्य बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, केनरा बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और IDFC फर्स्ट बैंक शामिल थे। कंपनी पर मार्च, 2024 तक इन बैंकों का करीब 4,100 करोड़ रुपये का कर्ज था।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।