Get App

PCBL Shares: पांच साल में 5 गुना बढ़ने वाला है इस कंपनी का मुनाफा, क्या आपने खरीदा शेयर?

PCBL Share Price: गोयनका ने बताया कि कंपनी का मुनाफा अगले 5 सालों में 5 गुना से भी अधिक बढ़कर 2,400 से 2,500 करोड़ रुपये के बीच पहुंच सकता है। गोयनका ने यह भी बताया कि कंपनी का स्पेशियलिटी केमिकल बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है और इससे कंपनी का बिजनेस मार्जिन बढ़कर 17 से 18 फीसदी पर पहुंच सकता है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 01, 2024 पर 7:24 PM
PCBL Shares: पांच साल में 5 गुना बढ़ने वाला है इस कंपनी का मुनाफा, क्या आपने खरीदा शेयर?
PCBL Share Price: कंपनी का ध्यान अब सिर्फ रबर ब्लैक पर ही नहीं, बल्कि स्पेशलिटी ब्लैक्स पर भी है

PCBL Shares Price: अगले 5 साल में इस कंपनी का मुनाफा 5 गुना बढ़ने वाला है। यह दावा किसी और ने नहीं, बल्कि खुद कंपनी के प्रमोटर ने किया है। शेयर मार्केट भी इस दावे पर भरोसा करता हुआ दिख रहा है और यही कारण है कि पिछले 4 दिन में इसका शेयर 20 पर्सेंट से ज्यादा उछल चुका है। यह शेयर है PCBL लिमिटेड। यह RPSG ग्रुप की कंपनी है। PCBL के शेयर में आज 1 अगस्त को 10 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई और स्टॉक 359.80 रुपये के अपने नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। यह उछाल कंपनी के चेयरमैन संजीव गोयनका के एक बयान के बाद आया है।

गोयनका ने CNBC-TV18 को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि कंपनी का मुनाफा अगले 5 सालों में 5 गुना से भी अधिक बढ़कर 2,400 से 2,500 करोड़ रुपये के बीच पहुंच सकता है। गोयनका ने यह भी बताया कि कंपनी का स्पेशियलिटी केमिकल बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है और इससे कंपनी का बिजनेस मार्जिन अभी के 14 फीसदी से बढ़कर 17 से 18 फीसदी पर पहुंच सकता है।

गोयनका ने अपने बयान में कहा कि कंपनी का ध्यान अब सिर्फ रबर ब्लैक पर ही नहीं, बल्कि स्पेशलिटी ब्लैक्स पर भी है, जहा मार्जिन अधिक होता है। इसके चलते हमें अगले 5 सालों में हमारे प्रॉफिट के बढ़ने का अनुमान है। हम इसमें मौजूदा स्तर से 5 साल में करीब 5 गुना की बढ़ोतरी उम्मीद कर रहे हैं।

गोयनका के बयान से यह पता चलता है कि PCBL अब एक कमोडिटी कंपनी की जगह, खुद को स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी में बदल रही है और इस बदलाव के चलते निवेशकों की इस कंपनी और इसके स्टॉक में मजबूत दिलचस्पी पैदा हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें