Get App

Penny Stocks: 155 रुपये का डिविडेंड, अब 1 के बदले मिलेंगे 4 शेयर, क्या आपके पोर्टफोलियो में है?

Penny Stocks: स्क्रू ड्राइवर्स, कटर्स और क्लैम्प्स जैसे टूल्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी ने निवेशकों की जमकर कमाई कराई है। न सिर्फ शेयरों की तेजी से बल्कि डिविडेंड के जरिए भी और अब यह बोनस में शेयर भी देने जा रही है। वित्त वर्ष 2023 के लिए इसने 77.50 रुपये के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया था जिसकी एक्स-डेट सोमवार 26 जून को थी। अब यह बोनस भी बांटने जा रही है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 27, 2023 पर 10:07 AM
Penny Stocks: 155 रुपये का डिविडेंड, अब 1 के बदले मिलेंगे 4 शेयर, क्या आपके पोर्टफोलियो में है?
Taparia Tools प्लास, रिंच, पेचकस, हथौड़ी और कटर्स जैसे टूल्स बनाती है। इसका नासिक और गोवा में दो प्लांट्स हैं।

Penny Stocks: स्क्रू ड्राइवर्स, कटर्स और क्लैम्प्स जैसे टूल्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी तपाड़िया टूल्स (Taparia Tools) के शेयरों ने निवेशकों को जमकर कमाई कराई है। न सिर्फ शेयरों की तेजी से बल्कि डिविडेंड के जरिए भी और अब यह बोनस में शेयर भी देने जा रही है। वित्त वर्ष 2023 के लिए इसने 77.50 रुपये के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया था जिसकी एक्स-डेट सोमवार 26 जून को थी। अब बोनस का रिकॉर्ड डेट 11 जुलाई 2023 फिक्स किया गया है। कंपनी ने इसकी जानकारी 19 जून को एक्सचेंज फाइलिंग में दी थी। शेयरों की बात करें तो इसके शेयर आज बीएसई पर 5 फीसदी के उछाल के साथ 10.50 रुपये (Taparia Tools Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गए।

कितना शेयर बोनस में बांटेगी कंपनी

तपाड़िया टूल्स ने निवेशकों को बोनस शेयर बांटने का ऐलान किया है और इसकी रिकॉर्ड अगले महीने 11 जुलाई को है। शेयरहोल्डर्स को 4:1 के रेश्यो में बोनस बांटा जाएगा। इसका मतलब हुआ कि शेयरहोल्डर्स को एक शेयर के बदले चार शेयर मिलेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें