Shares of Bharti Airtel: भारती एयरटेल लिमिटेड का शेयर 13 दिसंबर को निफ्टी 50 इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त वाला स्टॉक रहा। कंपनी के शेयरों में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 4 पर्सेंट से भी ज्यादा की बढ़त रही। इस हफ्ते 5 में 4 कारोबारी सेशन में कंपनी के शेयरों में बढ़त रही। इस दौरान कंपनी के शेयरों में 5 पर्सेंट से ज्यादा की बढ़त रही और यह सितंबर के बाद स्टॉक की सबसे बेहतर परफॉर्मेंस है।
