Get App

Persistent Systems q4 results: आईटी कंपनी को ₹529 करोड़ का मुनाफा, ₹18 का देगी डिविडेंड

Persistent Systems q4 results: मिड-टियर आईटी कंपनी के Q4 नतीजों में मुनाफा 20% बढ़कर ₹529 करोड़ रहा, जबकि रेवेन्यू में भी अच्छी तेजी दिखी। कंपनी ने ₹18 डिविडेंड का ऐलान किया है। जानिए मार्जिन, ऑर्डर बुकिंग और शेयर प्राइस का पूरा हाल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 21, 2026 पर 4:42 PM
Persistent Systems q4 results: आईटी कंपनी को ₹529 करोड़ का मुनाफा, ₹18 का देगी डिविडेंड
Persistent Systems के शेयर 0.88% की बढ़त के साथ ₹5,369 पर बंद हुए।

Persistent Systems q4 results: मिड-टियर आईटी सर्विसेज कंपनी Persistent Systems Ltd ने 21 अप्रैल को अपने तिमाही नतीजे जारी किए। कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹529 करोड़ रहा, जो पिछली तिमाही के ₹439.4 करोड़ से 20.4% ज्यादा है। हालांकि, यह CNBC-TV18 के अनुमान ₹535 करोड़ से थोड़ा कम रहा।

रेवेन्यू में अच्छी बढ़त

Persistent Systems का रेवेन्यू 7.4% बढ़कर ₹4,056 करोड़ हो गया, जो पिछली तिमाही में ₹3,778 करोड़ था। यह अनुमान ₹3,973 करोड़ से ज्यादा रहा। डॉलर में रेवेन्यू $436 मिलियन रहा, जो 3.1% बढ़त दिखाता है, लेकिन अनुमानित $438 मिलियन से थोड़ा कम है।

EBIT और मार्जिन में सुधार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें