Share Market: शेयर बाजार में कई ऐसे स्टॉक्स मौजूद हैं, जिनमें तेजी देखने को मिल रही है। इनमें कई स्टॉक्स पर ब्रोकरेज हाउस भी बुलिश बने हुए हैं और आने वाले वक्त में उनमें तेजी की उम्मीद भी जताई जा रही है। इस बीच GEPL Capital के एवीपी टेक्निकल रिसर्च, विद्यान सांवत ने वर्तमान चार्ट पैटर्न को ध्यान में रखते हुए लंबी अवधि के लिए तेजी के दौर का अनुमान लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने निफ्टी 50 में 22900 से 23400 तक संभावित तेजी के लक्ष्य के साथ मौजूदा स्तर पर खरीदारी के अवसर तलाशने की सलाह दी है। इसके साथ ही उन्होंने 22,300 पर एक सख्त स्टॉप-लॉस लागू करने की सलाह दी है।
इसके साथ ही विद्यान सांवत ने तीन स्टॉक्स भी सुझाए हैं, जिन पर दांव लगाकर शॉर्ट टर्म में 18-20 फीसदी तक की कमाई की जा सकती है।
वीकली पैमाने पर, डेटा पैटर्न लगातार हायर-हाई और हाएर-लो के साथ एक अपवार्ड चैनल में देखा गया है, जो मजबूत गति का संकेत देता है। यह लगातार 20-साप्ताहिक और 50-साप्ताहिक जैसे प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है, जो एक पॉजिटिव ट्रेंड की दर्शाता है। शेयर 3007 रुपये के करीब कारोबार करते हुए देखा गया है। वहीं इसके लिए 3600 रुपये का टारगेट है। इसके साथ ही 2760 रुपये का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही इसमें 20 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) वर्तमान में अपने हाई प्वॉइंट पर पहुंच रहा है, जो 2020 के बाद से अपने प्राइज स्ट्रक्चर में मजबूत गति दिखा रहा है। BEL 20-सप्ताह और 50-सप्ताह ईएमए जैसे महत्वपूर्ण मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है, जो एक पॉजिटिव ट्रेंड का संकेत है। कई समय-सीमाओं में आरएसआई लगातार 60 से ऊपर बना हुआ है, जिससे तेजी की गति को इजाफा मिलता है। निफ्टी के मुकाबले बीईएल का रेशियो चार्ट बेहतर प्रदर्शन दर्शाता है क्योंकि रेशियो लाइन ऊपर उठी हुई है। इसके साथ ही स्टॉक 228.75 रुपये के करीब कारोबार करते हुए देखने को मिला है। वहीं इस पर 270 रुपये का टारगेट है। वहीं 213 रुपये के स्टॉप लॉस की सलाह दी जाती है। साथ ही इसमें 18 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।
पेट्रोनेट एलएनजी ने हाल ही में एक मजबूत प्राइस स्ट्रक्चर बनाया है। 2017 से 2024 तक मजबूत होने के बाद स्टॉक ने जनवरी 2024 के ब्रेकआउट स्तर को फिर से टेस्ट किया है, जो संभावित अपवार्ड का सुझाव देता है। डेली चार्ट पर, यह डबल बॉटम फॉर्मेशन से पलट गया है और मार्च 2023 के स्विंग हाई से टूट गया है, जो हाई समय सीमा ट्रेंड के साथ अलाइन है। इसके अतिरिक्त, पेट्रोनेट एलएनजी वर्तमान में 12-सप्ताह और 26-सप्ताह ईएमए जैसे प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है, जो ट्रेंड में सुधार का संकेत देता है। 60 से ऊपर आरएसआई और तेजी से क्रॉसओवर पॉजिटिव गति की पुष्टि करते हैं। स्टॉक 302.5 रुपये के भाव पर कारोबार करता हुआ देखा गया है। इसके लिए टारगेट प्राइज 364 रुपये है और स्टॉप लॉस 278 रुपये रखने की सलाह दी जाती है। वहीं स्टॉक से 20 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दी गई राय एक्सपर्ट की निजी राय होती है। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।