Share Market: शेयर बाजार में कई ऐसे स्टॉक्स मौजूद हैं, जिनमें तेजी देखने को मिल रही है। इनमें कई स्टॉक्स पर ब्रोकरेज हाउस भी बुलिश बने हुए हैं और आने वाले वक्त में उनमें तेजी की उम्मीद भी जताई जा रही है। इस बीच GEPL Capital के एवीपी टेक्निकल रिसर्च, विद्यान सांवत ने वर्तमान चार्ट पैटर्न को ध्यान में रखते हुए लंबी अवधि के लिए तेजी के दौर का अनुमान लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने निफ्टी 50 में 22900 से 23400 तक संभावित तेजी के लक्ष्य के साथ मौजूदा स्तर पर खरीदारी के अवसर तलाशने की सलाह दी है। इसके साथ ही उन्होंने 22,300 पर एक सख्त स्टॉप-लॉस लागू करने की सलाह दी है।
