Get App

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: इस राज्य में 2.5 लाख घरों पर मुफ्त लगेंगे रूफ टॉप सोलर, चेक करें इसकी एलिजिबिलिटी

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वच्छ, सस्ती और लंबे समय तक उपयोगी ऊर्जा उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल 2.5 लाख घरों पर सोलर संयंत्र लगाने की शुरुआत हुई है। सरकार का लक्ष्य आगामी चरणों में इस योजना का व्यापक विस्तार करना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 15, 2026 पर 7:30 AM
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: इस राज्य में 2.5 लाख घरों पर मुफ्त लगेंगे रूफ टॉप सोलर, चेक करें इसकी एलिजिबिलिटी
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: बिहार सरकार अब तक का सबसे बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है।

बिहार में गरीब और वंचित परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रीन एनर्जी से जोड़ने के लिए बिहार सरकार अब तक का सबसे बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। राज्य के सभी 38 जिलों में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' का दायरा बढ़ाते हुए अब 58 लाख बीपीएल (BPL) परिवारों को इसके दायरे में लाया गया है। बिहार सरकार ने राज्य में स्वच्छ ऊर्जा और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की शुरुआत की।

 2.5 लाख घरों पर मुफ्त लगेंगे रूफ टॉप सोलर

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वच्छ, सस्ती और लंबे समय तक उपयोगी ऊर्जा उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल 2.5 लाख घरों पर सोलर संयंत्र लगाने की शुरुआत हुई है। सरकार का लक्ष्य आगामी चरणों में इस योजना का व्यापक विस्तार करना है। उन्होंने घोषणा की कि राज्य में 25 लाख घरों तक मुफ्त सोलर बिजली की सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें