Petronet LNG के शेयर में 16% उछाल की गुंजाइश! जेपी मॉर्गन ने रेटिंग और टारगेट प्राइस बढ़ाया

Petronet LNG Share Price: वर्तमान में 33 एनालिस्ट पेट्रोनेट LNG को ट्रैक करते हैं। इससे पहले सिटी ने हाल ही में एक नोट में पेट्रोनेट LNG के लिए रेगुलेटरी जोखिमों की चेतावनी दी थी। सितंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर कंपनी का रेवेन्यू 11009.13 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Jan 09, 2026 पर 5:08 PM
Story continues below Advertisement
Petronet LNG के शेयर में 9 जनवरी को दिन में 4 प्रतिशत तक की तेजी दिखी।

ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने पेट्रोनेट LNG लिमिटेड के स्टॉक के लिए रेटिंग और टारगेट प्राइस को बढ़ा दिया है। रेटिंग को अपग्रेड कर 'ओवरवेट' कर दिया गया है। वहीं प्राइस टारगेट अब ₹335 प्रति शेयर है। रिवाइज्ड टारगेट शेयर के बंद भाव से 16% ज्यादा है। ब्रोकरेज के अनुसार, दहेज में मार्च में 50 लाख टन सालाना का एक्सपेंशयन चालू होने के बाद बेहतर वॉल्यूम के कारण पेट्रोनेट LNG की कमाई में तेजी आ सकती है।

जेपी मॉर्गन ने 5% टैरिफ बढ़ोतरी और कम इंपेयरमेंट लागत को भी मुख्य पॉजिटिव फैक्टर बताया है। हालांकि ब्रोकरेज ने दहेज टैरिफ पर फिर से बातचीत हो सकने और बड़े PDH पूंजीगत खर्च से पैदा होने वाले जोखिमों को वैल्यूएशन से जुड़ी मुख्य चिंताओं में गिना है। यह भी कहा है कि ये मसले कुछ समय तक अनसुलझे रहने की संभावना है। इस बीच, जेपी मॉर्गन का मानना ​​है कि बढ़ती कमाई स्टॉक को सपोर्ट करेगी।

इससे पहले सिटी ने हाल ही में एक नोट में पेट्रोनेट LNG के लिए रेगुलेटरी जोखिमों की चेतावनी दी थी। कहा था कि बदलते रेगुलेटरी और प्रतिस्पर्धी माहौल से मोलभाव या सौदेबाजी की ताकत कंपनी के ऑफटेकर्स के पक्ष में शिफ्ट हो सकती है। ऑफटेकर्स यानि जो कंपनी से माल/सर्विस खरीदते हैं।


Petronet LNG शेयर में तेजी

पेट्रोनेट LNG के शेयर में 9 जनवरी को दिन में 4 प्रतिशत तक की तेजी दिखी और BSE पर भाव 295.80 रुपये के हाई तक गया। बाद में 1 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 287.40 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 43100 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। कंपनी में 50 प्रतिशत हिस्सा प्रमोटर्स के पास है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 335.75 रुपये और एडजस्टेड लो 263.70 रुपये है। वर्तमान में 33 एनालिस्ट पेट्रोनेट LNG को ट्रैक करते हैं। इनमें से 15 ने स्टॉक के लिए 'बाय' रेटिंग दी है, जबकि 9 ने 'होल्ड' और 9 ने 'सेल' की सिफारिश की है।

कंपनी की वित्तीय सेहत

Petronet LNG का जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 11009.13 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 805.75 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का रेवेन्यू 50979.56 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 3926.37 करोड़ रुपये रहा। Petronet LNG, भारत सरकार और देश की प्रमुख पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (PSUs) का जॉइंट वेंचर है।

Elecon Engineering का शेयर धड़ाम, Q3 में मुनाफा गिरने से 14% तक लुढ़का

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।