PFC Share Price: Q2 के शानदार नतीजे पर 6% चढ़े शेयर, अभी किस लेवल तक जाएगा भाव?

PFC Share Price: सितंबर तिमाही के शानदार नतीजे पर पावर सेक्टर को फाइनेंस मुहैया कराने वाली पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) के शेयरों में आज खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा। इस जोरदार रुझान पर पीएफसी के शेयर इंट्रा-डे में 6 फीसदी से अधिक उछल गए। हालांकि इसकी तेजी अभी आगे भी बनी रहने वाली है और इसे कवर करने वाले सभी 10 एनालिस्ट्स ने इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है

अपडेटेड Nov 11, 2024 पर 4:31 PM
Story continues below Advertisement
सितंबर 2024 तिमाही में PFC ने 45 फीसदी अधिक ₹47,633 करोड़ का लोन बांटा और तिमाही आधार पर तो यह दोगुना से अधिक बढ़ा।

PFC Share Price: सितंबर तिमाही के शानदार नतीजे पर पावर सेक्टर को फाइनेंस मुहैया कराने वाली पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) के शेयरों में आज खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा। इस जोरदार रुझान पर पीएफसी के शेयर इंट्रा-डे में 6 फीसदी से अधिक उछल गए। हालांकि इसकी तेजी अभी आगे भी बनी रहने वाली है और इसे कवर करने वाले सभी 10 एनालिस्ट्स ने इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेजेज का मानना है कि यह अपने पहले के रिकॉर्ड हाई को क्रॉस कर सकता है। आज BSE पर यह 7.61 फीसदी के उछाल के साथ 481.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 8.82 फीसदी उछलकर 489.10 रुपये के भाव तक पहुंच गया था।

किस भाव तक पहुंच सकते हैं PFC के शेयर?

सितंबर 2024 तिमाही में पीएफसी ने 45 फीसदी अधिक ₹47,633 करोड़ का लोन बांटा और तिमाही आधार पर तो यह दोगुना से अधिक बढ़ा। पीएफसी के एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) सालाना आधार पर 9.8 फीसदी उछलकर ₹4.93 लाख करोड़ पर पहुंच गया। एसेट क्वालिटी की बात करें तो तिमाही आधार पर ग्रॉस एनपीए सुधरकर 3.38 फीसदी से 2.271 फीसदी और नेट एनपीए 0.87 फीसदी से सुधरकर 0.72 फीसदी पर आ गया।


ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने इसे 610 रुपये के टारगेट प्राइस आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। बर्न्स्टीन ने 620 रुपये के टारगेट प्राइस पर इसे फिर से आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। यूबीएस ने भी इसे 670 रुपये के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग दी है और यह टारगेट प्राइस सेकंड हाइएस्ट है। सबसे अधिक टारगेट प्राइस डीएएम कैपिटल ने दिया है। इसने 680 रुपये के टारगेट प्राइस पर दांव लगाने की सलाह दी है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

पीएफसी के शेयरों ने निवेशकों की शानदार कमाई कराई है। पिछले साल 10 नवंबर 2023 को यह 276.50 रुपये पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का निचला स्तर है। इस निचले स्तर से 8 महीने में यह करीब 110 फीसदी उछलकर 12 जुलाई 2024 को 580.35 रुपये के भाव पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई है यानी कि 8 ही महीने में निवेशकों का पैसा दोगुने से अधिक बढ़ गया। हालांकि शेयरों की तेजी यहीं थम गई और फिलहाल इस हाई से यह करीब 18 फीसदी डाउनसाइड है।

Trump Effect on Rupee: ट्रंप के आने से रुपये पर बनेगा दबाव? RBI की ये है तैयारी

Swiggy IPO Allotment: महज ₹1 की जीएमपी, ग्रे मार्केट से मिल रहे कमजोर संकेत, अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद ऐसे चेक करें स्टेटस

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।