PG Electroplast के शेयर में 40% तक चढ़ने का दम, आनंद राठी को उम्मीद; खरीदने की सलाह

PG Electroplast Share Price: ब्रोकरेज के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का रूम एयर कंडीशनर बाजार में मार्केट शेयर बढ़ना जारी रहा। यह बढ़त बनी रहेगी, जिससे FY26-28e के दौरान रेवेन्यू RAC सेक्टर में 33.1% की अच्छी CAGR से बढ़ सकता है

अपडेटेड May 31, 2026 पर 12:29 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
FY26-28e के दौरान PG Electroplast का शुद्ध मुनाफा 72% CAGR की रफ्तार से बढ़ सकता है।

इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज देने वाली कंपनी PG इलेक्ट्रोप्लास्ट के शेयर पर ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी बुलिश है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस 675 रुपये प्रति शेयर सेट किया है। यह बीएसई पर शुक्रवार, 29 मई को शेयर के क्लोजिंग प्राइस 482.40 रुपये से लगभग 40 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी के तिमाही नतीजे जारी होने के बाद ब्रोकरेज का यह रुख सामने आया है।

PG इलेक्ट्रोप्लास्ट कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड्स को इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज और कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग उपलब्ध कराती है। यह ओरिजिनल डिजाइन मैन्युफैक्चरिंग, ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग और प्लास्टिक इंजेक्शन मोल्डिंग में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी के क्लाइंट्स में BPL, बजाज इलेक्ट्रिकल्स, ऐसर, ब्लूस्टार, गोदरेज, हैवल्स, लॉयड, LG, हुंडई, रिलायंस डिजिटल, व्हर्लपूल, वोल्टास जैसे नाम शामिल हैं।

जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 1716.67 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले के रेवेन्यू 1909.86 करोड़ रुपये से 10 प्रतिशत कम है। शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 55 प्रतिशत कम होकर 64.86 करोड़ रुपये रहा। मार्च 2025 तिमाही में यह 145.23 करोड़ रुपये था। EBITDA 43.2 प्रतिशत ​की गिरावट के साथ 131.54 करोड़ रुपये रहा। पूरे वित्त वर्ष 2026 के लिए कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 5288 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। शुद्ध मुनाफा 196.56 करोड़ रुपये रहा।


PG Electroplast पर ब्रोकरेज के तर्क

आनंद राठी ने अपने रिसर्च नोट में कहा है कि मार्च 2026 तिमाही में पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट का EBITDA अनुमान से 27.5% कम रहा। इसके अहम कारण हैं- LPG की कमी और ट्रकों की उपलब्धता में दिक्कतें। साथ ही कच्चे माल की महंगाई, ऑपरेटिंग लीवरेज में कमी और विदेशी मुद्रा में नुकसान का भी इसमें हाथ रहा। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का RAC (रूम एयर कंडीशनर) बाजार में मार्केट शेयर बढ़ना जारी रहा। बिक्री सालाना आधार पर 9% बढ़ी। इसमें कंपनी के अच्छे एग्जीक्यूशन और आउटसोर्सिंग पर बढ़ते जोर का अहम योगदान रहा।

ब्रोकरेज ने उम्मीद जताई है कि मार्केट शेयर में यह बढ़त बनी रहेगी, जिससे FY26-28e के दौरान कंपनी का रेवेन्यू RAC सेक्टर में 33.1% की अच्छी CAGR (कंपाउंडेड एनुअल ग्रोथ रेट) से बढ़ सकता है। साथ ही बेहतर प्रोडक्ट-मिक्स, ज्यादा PLI (प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव) और बैकवर्ड इंटीग्रेशन की मदद से मार्जिन में वित्त वर्ष 2026 के निचले स्तरों से लगभग 260bps का सुधार होगा। इससे शुद्ध मुनाफा 72% CAGR की रफ्तार से बढ़ सकता है।

इसके अलावा FY26-27 के लिए 12 अरब रुपये का कैपेक्स (पूंजीगत खर्च) वित्त वर्ष 2028 से फायदे देना शुरू कर देगा। NWC यानि कि नेट वर्किंग कैपिटल के सामान्य होने (वित्त वर्ष 2026 के मुकाबले 24 दिनों का सुधार) से FY28e तक RoCE (रिटर्न ऑन कैपिटल एंप्लॉयड) बढ़कर 18.6% तक पहुंच सकता है। यह वित्त वर्ष 2026 के मुकाबले 1020 bps की बढ़त होगी। इन सब फैक्टर्स के बेसिस पर आनंद राठी ने पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट के स्टॉक पर अपनी 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस 675 रुपये तय किया है।

PG Electroplast का शेयर एक साल में 37 प्रतिशत कमजोर

पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट का मार्केट कैप 13700 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। इसकी फेस वैल्यू 1 रुपये है। शेयर एक साल में 37 प्रतिशत और 3 महीनों में 23 प्रतिशत नीचे आया है। वहीं 3 साल में 200 प्रतिशत की बढ़त देख चुका है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 43.41 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

टॉप 10 कंपनियों में से 7 का M-Cap ₹1.54 लाख करोड़ घटा, कौन रहा सबसे ज्यादा नुकसान में?

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।