Get App

Pharma sector : फार्मा शेयरों में भारी गिरावट, ग्रेन्यूल्स सबसे ज्यादा 6% टूटा, जानिए क्या है ट्रंप कनेक्शन

Pharma Shares : निफ्टी फार्मा इंडेक्स आज 2.5 फीसदी से ज्यादा टूट गया है। ग्रेन्यूल्स में सबसे ज्यादा 6 फीसदी की गिरावट आई है। साथ ही सनफार्मा, ल्युपिन, जाइडस भी 3 से 4 फीसदी गिरे हैं। फिलहाल ग्रेन्यूल्स 26 अंक यानी 4.77 फीसदी की गिरावट के साथ 518 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का लो 502.25 रुपए है। इस स्टॉक का ओपनिंग 549.50 रुपए पर हुई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 28, 2025 पर 1:16 PM
Pharma sector : फार्मा शेयरों में भारी गिरावट, ग्रेन्यूल्स सबसे ज्यादा 6% टूटा, जानिए क्या है ट्रंप कनेक्शन
ल्युपिन 59.00 रुपए यानी 2.84 फीसदी की गिरावट के साथ 2020 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का निचला स्तर 1,998 रुपए के आसपास है

Pharma sector : बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में कोहराम जारी है। 6 कारोबारी सत्रों में दोनों इंडेक्स करीब 10- 10 फीसदी टूटे हैं। स्मॉलकैप इंडेक्स ऊंचाई से 20 फीसदी फिसला है। हालांकि आज सेंसेक्स- निफ्टी की संभलने की कोशिश। उधर टैरिफ लगाने के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की धमकी से फार्मा शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स आज 2.5 फीसदी से ज्यादा फिसल गया है। ग्रेन्यूल्स में सबसे ज्यादा 6 फीसदी की गिरावट आई है। साथ ही सनफार्मा, ल्युपिन, जाइडस भी 3 से 4 फीसदी गिरे हैं। इस बीच 3P Investment Managers के CIO प्रशांत जैन ने कहा है कि US के टैरिफ का भारत पर कोई खास असर नहीं होगा।

फार्मा का क्या है ट्रंप कनेक्शन

फार्मा शेयरों में आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है। फार्मा शेयरों में गिरावट का ट्रंप कनेक्शन है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने अपने एक बड़े बयान में इंपोर्ट पर टैरिफ लगाने की धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि अमेरिकी फार्मा और स्टील प्रोडक्ट पर भी टैरिफ लगा सकता है। कंम्प्यूटर चिप और सेमीकंडक्टर पर टैरिफ संभव है। US में चिप बनाने पर कोई टैरिफ नहीं लगेगा। इंपोर्ट होने वाले चिप पर 25, 50 या 100 फीसदी तक टैरिफ संभव है। टैरिफ और टैक्स से बचने के लिए US में ही प्रोडक्शन करना होगा। ट्रंप ने US में भी प्लांट लगाने को कहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें